फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahendra, convicted in Ashok murder case, sentenced to 10 years in prison, fined

Varanasi News: अशोक हत्याकांड में दोषी महेंद्र को 10 साल की सजा, जुर्माना

Sat, 23 Aug 2025 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mahendra, convicted in Ashok murder case, sentenced to 10 years in prison, fined
सोनभद्र। करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुए अशोक पनिका हत्याकांड में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जितेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषी महेंद्र कुमार को 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई। शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के हरहोरी निवासी मीना देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके ससुर अशोक पनिका करीब डेढ़ माह से देवर महेंद्र कुमार के साथ अपनी बड़ी बेटी के घर काचन रहते थे।
विज्ञापन

23 दिसंबर 2021 को दोपहर दो बजे ससुर ने देवर महेंद्र कुमार से पुनः काचन जाने के लिए कहा तो महेंद्र कुमार क्रोधित हो गया। लकड़ी के टुकड़े से ससुर अशोक पनिका के सिर पर मार दिया, जिससे सिर में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना की और चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषी महेंद्र कुमार को 10 वर्ष की कैद व 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
जुर्माने की राशि जमा न करने पर चार महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed