फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahavir jayanti 2023 Shiv ki nagari Kashi is place of worship of four Tirthankaras of Jainism

Mahavir jayanti 2023: जैन धर्म के चार तीर्थंकरों की साधना स्थली रही है शिव नगरी काशी, आज निकलेगी शोभायात्रा

Mon, 03 Apr 2023 11:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Apr 2023 11:39 AM IST
सार

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव आज है।  जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर सुपार्श्वनाथ, आठवें तीर्थंकर चंद्र प्रभु, 11वें तीर्थंकर श्रेयांस नाथ और 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ की जन्मस्थली है काशी।

विज्ञापन
Mahavir jayanti 2023 Shiv ki nagari Kashi is place of worship of four Tirthankaras of Jainism
दिगंबर जैन मंदिर भेलूपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिव की नगरी काशी जैन धर्म जैन मुनियों की भी जन्म और साधना स्थली रही है। जैन धर्म के चार तीर्थंकरों ने काशी में जन्म लिया और जैन श्रावकों को अपने ज्ञान व तप से नई राह दिखाई। जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर सुपार्श्वनाथ, आठवें तीर्थंकर चंद्र प्रभु, 11वें तीर्थंकर श्रेयांस नाथ और 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ की जन्मस्थली है काशी।

विज्ञापन


दिगंबर जैन समिति के उपाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि 24 में से चार तीर्थंकरों का जन्मस्थान काशी में है और यह हमारे समाज के लिए पूजनीय स्थल है। 23वें तीर्थंकर श्रीपार्श्वनाथ जैन तीर्थ का जन्मस्थान तो सबसे खास है। उन्होंने भेलूपुर में 2880 साल पहले काशी के महाराज अश्वसेन के महल में जन्म लिया था।
विज्ञापन


सातवें तीर्थंकर श्रीसुपार्श्वनाथ भगवान का जन्मस्थान भदैनी में गंगा के तट पर है। आठवें तीर्थंकर चंद्र प्रभु का जन्मस्थान चौबेपुर के पास चंद्रावती गांव है। ये भी गंगा किनारे ही जन्मे। 11वें तीर्थंकर श्रेयांसनाथ का जन्म सारनाथ में हुआ। काशी के वन और उपवनों में चारों तीर्थंकरों ने ज्ञान की खातिर तप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रोजेक्ट अलंकार से हाईटेक होंगे वाराणसी के सात राजकीय विद्यालय, MoU की प्रक्रिया पूरी

जन्मकल्याणक पर निकलेगी शोभायात्रा

Mahavir jayanti 2023 Shiv ki nagari Kashi is place of worship of four Tirthankaras of Jainism
भगवान सुपार्श्वनाथ महोत्सव

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव आज है। जैन समाज की ओर से शोभायात्रा, पूजन और अभिषेक के साथ ही शांतिधारा के अनुष्ठान भी होंगे।  श्री दिगंबर जैन समाज के उपाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि पंचशील सिद्धांत के प्रवर्तक भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जाएगी।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक शोभायात्रा श्री बिहारी लाल दिगंबर जैन मंदिर मैदागिन से शुरू होकर बुलानाला, नीचीबाग, आसभैरो, चौक, ठठेरी बाजार, सोराकुआं होते हुए दिगंबर जैन पंचायती शीशे वाला मंदिर ग्वाल दास साहू लेन पहुंचेगी। मंदिर में भगवान महावीर का पूजन अर्चन करने के साथ 108 कलश के जल से अभिषेक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed