{"_id":"6aa4fbdae9e25b18820c4a2b","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-opportunity-for-re-admission-to-26-undergraduate-courses-in-varanasi-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: स्नातक के 26 कोर्स में दोबारा दाखिले का मौका, खाली सीटों को भरने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: स्नातक के 26 कोर्स में दोबारा दाखिले का मौका, खाली सीटों को भरने की कवायद शुरू
Sat, 12 Sep 2026 12:44 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:44 PM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक के 26 कोर्स में दोबारा दाखिले का मौका है। काउंसिलिंग के बाद भी इन कोर्स में सीटें खाली रह गईं हैं जिससे फिर से इन्हें भरने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गेट
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 26 कोर्स में प्रवेश के लिए दोबारा मौका दिया गया है। इसमें बैचलर ऑफ ड्रामा, बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन जैसे कोर्स भी शामिल हैं। काउंसिलिंग के बाद भी इन कोर्स में सीटें खाली रह गईं हैं जिससे फिर से इन्हें भरने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में संचालित अलग-अलग कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया और विशेष काउंसिंलिंग आयोजित किए जाने के बाद भी कई कोर्स में सीटें खाली हैं। ऐसे अभ्यर्थियों ने खाली सीट वाले संबंधित कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में उपलब्ध सीटों का समुचित उपयोग करने के लिए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों को एक और मौका देने का निर्देश दिया है। कुलसचिव ने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी, जो किसी अन्य रिक्त सीट वाले कोर्स में प्रवेश लेना चाहता हो।
विज्ञापन
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने पूर्व में भरे गए आवेदन पत्र और संबंधित कोर्स की सीटों पर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें 26 कोर्स में किसी दूसरे कोर्स से अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र ट्रांसफर करवाकर प्रवेश लेना है। वे संबंधित विभाग में 15-17 सितंबर तक निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रवेश की आगामी कार्रवाई पूरी करनी होगी।
काशी विद्यापीठ में माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण, 300 से अधिक स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण और विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें 300 से अधिक राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने माई भारत पोर्टल को युवाओं के भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल युवाओं को विभिन्न सरकारी और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ता है। यह उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के अवसर देता है। शैक्षणिक अधिष्ठाता बंशीधर पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक राहुल गुप्ता ने किया।