{"_id":"6875fe7ebd1ea76b5a0cb7de","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-admission-fees-will-be-no-cash-deposited-only-through-debit-card-or-upi-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: काशी विद्यापीठ में नकद नहीं, डेबिट कार्ड या यूपीआई से ही जमा होगी एडमिशन फीस, प्रवेश के लिए ये व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: काशी विद्यापीठ में नकद नहीं, डेबिट कार्ड या यूपीआई से ही जमा होगी एडमिशन फीस, प्रवेश के लिए ये व्यवस्था
Tue, 15 Jul 2025 12:38 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:38 PM IST
सार
MGKVP Admission 2025: काशी विद्यापीठ में फीस जमा करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन ही पेमेंट करना होगा। काउंसिलिंग हॉल में अभ्यर्थियों को क्यूआर कोड मिलेगा, इसी को स्कैन कर फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ परिसर में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार से नए सत्र की एडमिशन फीस नगद में नहीं सिर्फ ऑनलाइन ही जमा होगी। डेबिट कार्ड के अलावा यूपीआई आदि से पेमेंट किया जा सकता है। काउंसिलिंग हॉल में अभ्यर्थियों को क्यूआर कोड मिलेगा, इसी को स्कैन कर फीस जमा करनी होगी। वहीं बिना गेट पास के प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के ईमेल पर एक लिंक भेजा गया है, यही गेट पास है इसे डाउनलोड और प्रिंट कराकर सुबह 10.30 बजे तक काउंसिलिंग स्थल वाणिज्य एवं प्रबंधशास्त्र संकाय में पहुंचना होगा। सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए स्नातक की काउंसिलिंग का पूरा शेड्यूल आ गया है।
विज्ञापन
15 से 19 जुलाई तक सीटों का आवंटन चलेगा। काउंसिलिंग के लिए घर से निकलने से पहले मूल प्रमाण पत्र, सभी की एक सेट फोटो स्टेट, स्वयं की छह पासपोर्ट साइज फोटो, अपनी कटेगरी का अपडेटेड प्रमाण-पत्र न भूलें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी में पूर्व छात्र के 13.75 करोड़ से 1850 छात्रों के लिए बना लेक्चर हॉल, 3 मंजिल तक मॉडर्न क्लास
1100 सीटों के लिए कुल बुलाए गए 1500 आवेदकों के दस्तावेजों और एकेडमिक गतिविधियों को जांचा जाएगा। यदि इसमें कोई दिक्कत आती है तो सुधार या फिर प्रवेश भी कैंसिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन