काशी विद्यापीठ का 101वां स्थापना दिवस आज: वेदमंत्रों और कुरान की आयत के साथ बापू ने रखी थी नींव, तीन बार बदला गया नाम
काशी विद्यापीठ देश को कई विभूतियां दीं तो स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई। बापू और राष्ट्ररत्न के मूल्यों की नींव पर स्थापित काशी विद्यापीठ नई शिक्षा नीति के साथ नए आयाम की ओर अग्रसर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंग्रेजों के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के केंद्र के रूप में स्थापित काशी विद्यापीठ ने अपने 101 साल पूरे कर लिए हैं। वाराणसी के भदैनी मोहल्ले से शुरू हुई इस यात्रा ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। विश्वविद्यालय ने देश को कई विभूतियां दीं तो स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।
बापू और राष्ट्ररत्न के मूल्यों की नींव पर स्थापित काशी विद्यापीठ नई शिक्षा नीति के साथ नए आयाम की ओर अग्रसर है। वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ भट्टाचार्य ने बताया कि काशी विद्यापीठ की स्थापना 10 फरवरी 1921 वसंत पंचमी को भदैनी स्थित किराये के मकान में हुई।
सुबह आठ बजे वेद मंत्र व कुरान की आयतों के उच्चारण के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसकी आधारशिला स्वयं रखी थी। समारोह में पं. मोती लाल नेहरू, मौलाना मोहम्मद अली, सेठ जमनालाल बजाज, मौलाना अब्दुल कमाल आजाद, पं. जवाहर लाल नेहरू शामिल हुए थे।
पढ़ेंः बीएचयू में अंतिम वर्ष और शोध छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू,, द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 21 फरवरी से
10 लाख रुपये से शिक्षा निधि के नाम से ट्रस्ट
सरकारी अनुदान से चलने वाली शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण नहीं हो सकता है। इसी सोच के साथ विद्यापीठों की स्थापना शुरू हुई थी। काशी विद्यापीठ के प्रो. अजीत कुमार शुक्ला ने बताया कि विद्यापीठ को संचालित करने के लिए बाबू शिव प्रसाद गुप्त ने 10 लाख रुपये से शिक्षा निधि के नाम से एक ट्रस्ट बनाया।
उसके ब्याज के अलावा 40 हजार रुपये प्रतिवर्ष देने का आश्वासन भी दिया था। शुरू में कुछ आर्थिक कठिनाई आईं तो उन्होंने चौक कटरा से होने वाली आय को भी दान दे दिया। भदैनी के बाद विद्यापीठ कर्णघंटा स्थित एक धर्मशाला में स्थानांतरित किया गया। बाद में राष्ट्ररत्न शिवप्रसाद गुप्त ने चकला बाग की जमीन खरीदी और ट्रस्ट को को दान दे दिया जो वर्तमान में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के रूप में मौजूद है।
स्थापना काल से अब तक तीन बार परिवर्तित हुआ नाम
प्रबंधन बोर्ड में शामिल थीं देश की विभूतियां
काशी विद्यापीठ के पहले प्रबंधन बोर्ड में महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, पंडित जवाहर लाल नेहरू, जमुना लाल बजाज, आचार्य नरेंद्र देव, पीडी टंडन, बाबू शिव प्रसाद गुप्त और डॉ. भगवान दास थे।
पूर्व छात्रों की है गौरवशाली परंपरा
काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रों की सूची में कई नाम शामिल हैं जिन्होंने देश का नाम रोशन किया। इसमें चंद्रशेखर आजाद, मनमनथनाथ गुप्त, भोला पवन शास्त्री, लाल बहादुर शास्त्री, पंडित कमलापति त्रिपाठी, बीवी केशकर, राम कृष्ण हेगडे़ और प्रो. राजा राम शास्त्री आदि शामिल हैं।