{"_id":"6203c92efa05a77bd97f1aae","slug":"offline-classes-start-in-bhu-classes-for-final-year-and-research-students-start-with-immediate-effect","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में ऑफलाइन कक्षाएं शुरूः अंतिम वर्ष और शोध छात्रों की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से शुरू, द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 21 फरवरी से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में ऑफलाइन कक्षाएं शुरूः अंतिम वर्ष और शोध छात्रों की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से शुरू, द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 21 फरवरी से
Thu, 10 Feb 2022 09:50 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Feb 2022 09:50 AM IST
सार
बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन की अध्यक्षता में बुधवार को डीन, डायरेक्टर की बैठक में इसका फैसला होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में कोरोना काल में बंद चल रही ऑफलाइन कक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय लिया गया है। इसमें अंतिम वर्ष और शोध छात्रों की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से शुरू हो गई हैं, जबकि द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही छात्रावास का आवंटन भी शुरू हो जाएगा। बुधवार को कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन की अध्यक्षता में डीन, डायरेक्टर की बैठक में इसका फैसला होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में यह कहा गया है कि आईएमएस बीएचयू में कक्षाएं ऑफलाइन मोड में चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कृषि, प्रबंध अध्ययन संस्थान, पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान, कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विधि संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय आदि संकायों में 21 फरवरी से द्वितीय वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी। दूसरे और अंतिम वर्ष का फैसला तो ले लिया गया है लेकिन प्रथम वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं चलाए जाने के लिए अभी छात्रों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सराहा
इस पर जल्द ही फैसला होगा। संयुक्त कुलसचिव शिक्षण डॉ. संजय कुमार ने इसका आदेश जारी कर सभी निदेशकों, संकाय प्रमुख, प्राचार्य महिला महाविद्यालय सहित अन्य लोगों से इसका पालन कराने को कहा है। छात्रावासों में साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव के लिए 50 रुपये की दर से निधि आवंटित की जाएगी।
ऑफलाइन कक्षाएं चलाए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सात फरवरी से कुलपति आवास पर चल रहे धरना, प्रदर्शन रंग लाया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। परिषद के बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने इसे बड़ी जीत बताया।