{"_id":"5ed35a74b8b79e2a7965c9f5","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapeeth-national-level-basketball-player-died-after-falling-tree-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात में आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल महिला खिलाड़ी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल महिला खिलाड़ी की मौत
Sun, 31 May 2020 12:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 31 May 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की बास्केटबाल टीम में थी अनुष्का सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल खिलाड़ी अनुष्का सिंह की शनिवार की रात मौत हो गई। रात में आई आंधी के दौरान पेड़ की डाल गिरने से खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अनुष्का अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के परमानंदपुर परिसर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार रात में अधिवक्ता अजीत सिंह की पुत्री अनुष्का घर के पास बागीचे में थी। इसी दौरान आई तेज आंधी में आम के पेड़ की मोटी डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गई। सिर कुचल जाने से अनुष्का ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. मृदुला व्यास ने बताया कि अनुष्का काशी विद्यापीठ की टीम में थी और राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी। उन्होंने बताया कि कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी अनुष्का अच्छी खिलाड़ी तो थी ही, बहुत व्यवहार कुशल भी थी। उसकी बड़ी बहनें प्रियंका पटेल साई भोपाल में पैदलचाल की खिलाड़ी है और दूसरी प्रिया पटेल चार सौ मीटर की दौड़ में कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी है।
विज्ञापन
महाविद्यालय डॉ ओपी चौधरी, राम नरेश और अजय रात में ही छात्रा के घर पहुंचे और महाविद्यालय की तरफ से शोक संवेदना और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुलपति प्रो टीएन सिंह ने कहा कि यह खेल जगत और विश्वविद्यालय की अपूरणीय क्षति है। महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार जैन, प्राचार्या डॉ कुमकुम मालवीय, डॉ आकाश, डॉ परितोष भट्टाचार्य, डॉ सुनील मिश्र ने भी शोक जताया।