फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth 46th convocation begins see latest photos

MGKVP: काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह में बिजली गुल, राज्यपाल का माइक भी खराब

Wed, 25 Sep 2024 12:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Sep 2024 12:28 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 46वें दीक्षांत समारोह की शुरुआत बुधवार यानी आज हुई। इस दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth 46th convocation begins see latest photos
काशी विद्यापीठ का 46वां दीक्षांत समारोह शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 46वें दीक्षांत समारोह की शुरुआत हो गई है। पूरा शिष्ट मंडल चलकदमी करते हुए मंच पर पहुंचा। उसी समय दो बार बिजली कट गई और राज्यपाल को जो माइक दिया गया वो भी खराब था। लिहाजा, राज्यपाल को बिना माइक के ही दीक्षांत कार्यक्रम के शुरुआत की घोषणा करनी पड़ी। वहीं, दुखी मन से कुलपति माइक लौटाते नजर आए। 

विज्ञापन




कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि बड़ी संख्या में छात्र और छात्राओं को रोजगार दिया गया है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ नियमित समझौता किया जा रहा है। इसके साथ ही इस साल हमारे छात्रों ने खेलों में 100 से ज्यादा पदक जीते हैं। इस दौरान 97,252 डिग्रियां अपलोड हुईं। सभी 18 छात्र और छात्राओं को गोल्ड मेडल मिले।
विज्ञापन




प्रवेश से लेकर परीक्षा से कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। ऑनलाइन क्लास और वेबिनार में भी आगे रहे हैं। नैक 2 के अंतिम चरण की तैयारी पूरी है। कैंपस को स्वच्छ करने का काम किया जा रहा है। इस बार इस मूल्यांकन में विश्विद्यालय को टॉप ग्रेड मिलने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मंच पर ये मेहमान मौजूद
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और पॉवर कॉर्पोरेशन ग्रिड के सीएमडी आर के त्यागी मंच पर मौजूद हैं। साथ में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और कैबिनेट उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मंच पर हैं। 

सौ फीसदी डिलीवरी अस्पताल में हो, अभी राज्य में सिर्फ 85 फीसदी ही पहुंचे: राज्यपाल

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा राज्य सरकार चाहती है कि प्रेगनेंसी की सौ फीसदी डिलीवरी हॉस्पिटल में हो। अभी तक राज्य में 85 फीसदी डिलीवरी हॉस्पिटल में हो रही है। गर्भावस्था में कई बच्चे बीमार होते हैं। उनको हॉस्पिटल की सुविधा से ही बचा सकते हैं। इससे पहले राज्यपाल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को दो सौ किट बांटे। इस किट में एक रुमाल, कंघी, डिटॉल लिक्विड, बैंडेज है। जिससे यदि मां किसी काम में व्यस्त है तो बच्चे की देखभाल ठीक से हो सके।

सोनभद्र से आईं ग्रीन आर्मी की महिलाएं छुड़वाती हैं शराब और जुआ  
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि सोनभद्र से आई ग्रीन आर्मी ने लोगों के शराब और हुआ छुड़ाने का काम करती हैं। जब ये ग्रीन साड़ी पहनकर बाहर निकलती हैं तो फिर जुवाड़ी शराबी लोग डरते हैं। नजदीक का कोई गांव पकड़ती हैं, वहां के तालाब की खुदाई करके बारिश का पानी इकट्ठा करती हैं। कोई पैसा ये लोग नहीं लेती। सिर्फ सेवा भाव से काम करती हैं। बच्चों से घर से स्कूल तक पहुंचाना और देखभाल करना इन सबकी जिम्मेदारी ये ग्रीन आर्मी की महिलाएं करती हैं। राज्यपाल में 29 सितंबर को लखनऊ स्थित राजभवन में आमंत्रित किया है। कुल 100 महिलाओं को राजभवन में बुलाया गया है।

काशी विद्यापीठ में शुरू हुए म्यूजिक थेरेपी से मानसिक दिक्कत दूर होंगी
राज्यपाल ने कहा कि मेंटल दिक्कत से जूझ रहे छात्र और छात्राओं के लिए काशी विद्यापीठ में म्यूजिक थेरेपी शुरू हुई। राज्य का पहला विश्वविद्यालय है जहां इस तरह के कोर्स की शुरुआत हुई है। इसका बहुत अच्छा रिजल्ट मिलेगा। गर्भ में पल रहे बच्चों पर म्यूजिक का असर पड़ता है। उसी तरह अब नेचुरोपैथी की ओर जाने का समय है।

सभी को नहीं मिल सकती सरकारी नौकरी  
राज्यपाल ने कहा कि सभी को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती। मेरिट और टैलेंट के आधार पर ही सीटें हैं। मेरिट के बाहर हुए छात्रों का भी सोचें।  इसलिए, तकनीक और विकास से जुड़ीं योजनाओं के प्रोजेक्ट सरकार कों भेजें। सरकार का उच्च शिक्षा में बजट 1.48 लाख करोड़ है। 19025 करोड़ यूजीसी को दिया गया है। इसका फायदा उठाएं।  राज्यपाल ने कहा कि जिनको सरकारी योजनाओं में पात्रता नहीं है, लेकिन व्यवसाय करना है तो उनको हर साल 1 लाख और 10 लाख रूपया बिना ब्याज मिलेगा।

दो धारा में बंट रहा देश, आज कुछ लोग जाति में बांट रहे: उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
दीक्षांत भाषण में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दीक्षांत भाषण में अपनी पीड़ा बयां की। कहा कि देश दो धाराओं में बंट रहा है। एक ओर गांधी जैसे महान लोग थे जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति से लेकर चांद और सूरज तक का सोचा और दूसरी ओर आज कुछ लोग जाति की राजनीति करते हैं। हम देश को कहां लेकर जा रहे हैं। मैं अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूं, कोई राजनीतिक भाषण नहीं दे रहा। आप देश के भविष्य हैं इसलिए बताना जरूरी है आज देश सही हाथों में है। हमारे पीएम ने विदेशियों से भारत माता की जय बोलवा दिया। मां गंगा की आरती करवाई। कुछ लोग हैं जिनका यहां से नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन वो देश को बांट रहे हैं। यदि बड़ा आदमी बनना है तो छोटी बातें करना छोड़ो। आज उत्तर प्रदेश सर्वाधिक ग्रेड वाले विश्विद्यालय का राज्य बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed