फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri: Today, auspicious turmeric will be applied on the forehead of Kashipuradhiswar.

Mahashivratri: आज काशीपुराधीश्वर के भाल पर सजेगी शगुन की हल्दी, तिलक सामग्री के साथ निकाली जाएगी शोभा यात्रा

Fri, 13 Feb 2026 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 05:49 AM IST
सार

आज शाम चार बजे सारंगनाथ मंदिर में पूजन के बाद माता गौरा के गण (तिलहरू) के रूप में तिलक चढ़ाने के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Mahashivratri: Today, auspicious turmeric will be applied on the forehead of Kashipuradhiswar.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

विस्तार

महाशिवरात्रि से पूर्व काशी में शिव विवाह की रस्मों की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ की शगुन की हल्दी के साथ होगी। बांसफाटक स्थित शिव प्रसाद पांडेय लिंगिया महाराज के आवास श्रीयंत्र पीठम् से गाजेबाजे के साथ हल्दी की पारंपरिक यात्रा टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत के आवास के लिए प्रस्थान करेगी, जहां बाबा की पंचबदन चल प्रतिमा पर विधिवत हल्दी अर्पित की जाएगी। बाबा के ससुराल सारंगनाथ और त्र्यंबकेश्वर के भक्तों के अलावा काशीवासी हल्दी लेकर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


शीतला मंदिर के उपमहंत अवशेष पांडेय (कल्लू महाराज) ने बताया कि काशी की प्राचीन लोकपरंपरा के अनुसार शिव विवाह से पूर्व बाबा को शगुन की हल्दी चढ़ाई जाती है। इस बार सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता मंदिर के महंत परिवार की ओर से विशेष रूप से नासिक से हल्दी मंगाई गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हल्दी और अन्य चढ़ावा बांसफाटक स्थित श्रीयंत्र पीठम पहुंचेगा, जहां से शुक्रवार की शाम टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत के आवास पहुंचेगे। आयोजक वाचस्पति तिवारी ने बताया कि शिव विवाह की पहली रस्म शुक्रवार को शुरू होगी। महाशिवरात्रि पर शिव विवाह होगा। इसके बाद गौरा के गौना की तैयारी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शृंगार कर होगा पूजन, बहेगी भजन गंगा
हल्दी चढ़ाने से पूर्व महंत परिवार की वरिष्ठ सदस्य मोहिनी देवी के सानिध्य में पं. सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मण बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा का पूजन करेंगे। वाचस्पति तिवारी ने बताया कि वैदिक मंत्रों से शृंगार होगा। बाबा की दूल्हे के रूप में अलौकिक छवि देखने को मिलेगी। शिवांजलि के संयोजक संजीव रत्न मिश्र ने बताया कि भजन संध्या में पागल बाबा का भजन के अलावा अदिति शर्मा और सिद्धि कौस्तुभ नृत्यांजलि होगी।

सारंगनाथ से निकलेगी शोभायात्रा
बाबा विश्वनाथ के ससुराल से शुक्रवार को हल्दी और तिलक की सामग्री के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। सारंगनाथ सामूहिक रुद्राभिषेक पीठ के अध्यक्ष राहुल सिन्हा व मंत्री टिप्पू पांडेय ने बताया कि शाम चार बजे सारंगनाथ मंदिर में पूजन के बाद माता गौरा के गण (तिलहरू) के रूप में तिलक चढ़ाने के लिए जाएंगे।


पंडा अखाड़ा बांसफाटक से श्रीमहंत लिंगिया महाराज के नेतृत्व में गाजेबाजे के साथ काशीवासी टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत के आवास जाएंगे और हल्दी की रस्म में शामिल होंगे। 14 फरवरी को सारंगनाथ मंदिर में मेहंदी की रस्म के साथ संगीत संध्या का आयोजन होगा। महाशिवरात्रि पर पूजन के साथ भंडारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed