फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri Live darshan of Baba Vishwanath will last for 36 hours

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ 36 घंटे सोशल मीडिया पर देंगे दर्शन, धाम में आएंगे 10 लाख भक्त

Tue, 05 Mar 2024 04:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 05 Mar 2024 04:32 PM IST
सार

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। वहीं देशभर के भोले भक्त बाबा विश्वनाथ के लाइव दर्शन 36 घंटे तक लगातार कर सकेंगे। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में पांच द्वार से प्रवेश और निकास का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
Mahashivratri Live darshan of Baba Vishwanath will last for 36 hours
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवों के देव महादेव महाशिवरात्रि पर 45 घंटे अनवरत जागेंगे। यह पहला मौका होगा जब देश ही नहीं दुनिया भर के भक्त बाबा विश्वनाथ के लाइव दर्शन 36 घंटे तक लगातार कर सकेंगे। महाशिवरात्रि पर धाम में पांच द्वार से प्रवेश और निकास का इंतजाम किया गया है। इस बार श्री काशी विश्वनाथ धाम में 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

विज्ञापन


सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गोदौलिया से लेकर मंदिर के प्रवेश द्वार तक बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। सात मार्च की मध्य रात्रि से ही श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कतारबद्ध हो जाएंगे। मंगला आरती के साथ ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पिछले साल महाशिवरात्रि पर आठ लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया और इस बार अनुमान है कि श्रद्धालुओं की संख्या आठ से 10 लाख तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन


तीन दशक के बाद पहली बार श्रद्धालु ज्ञानवापी तहखाने में स्थापित देवी-देवताओं के दर्शन कर सकेंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि पहली बार 36 घंटे तक मंदिर के गर्भगृह से महाशिवरात्रि पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। मंदिर के सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के जरिये श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे। आठ मार्च की भोर में मंगला आरती के साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होगी और नौ मार्च को भोग आरती के साथ इसे विराम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा प्रवेश और निकास

  • श्री काशी विश्वनाथ धाम में गेट नंबर चार से दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालु नीलकंठ भवन से कतारबद्ध होकर शंकराचार्य चौक में प्रवेश करेंगे। जांच के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश सी द्वार से होगा। गर्भगृह के उत्तरी द्वार से झांकी दर्शन के बाद श्रद्धालु शंकराचार्य चौक होते हुए गंगा द्वार से बाहर निकलेंगे।
  • नंदूफारिया रैंप से प्रवेश करने वाले श्रद्धालु यात्री सुविधा केंद्र एक की बैरिकेडिंग से होते हुए मंदिर प्रांगण में डी गेट से प्रवेश करेंगे। गर्भगृह के पश्चिमी द्वार से झांकी दर्शन के बाद दोबारा डी गेट से बाहर निकलते हुए शृंगार गौरी के रास्ते बाहर निकलेंगे।
  • ढुंढिराज की तरफ से आने वाले दर्शनार्थी अन्नपूर्णा द्वार से प्रवेश करेंगे और चेकिंग के बाद डी गेट से मंदिर प्रांगण में पहुंचेंगे। गर्भगृह के पश्चिमी द्वार से झांकी दर्शन करने के बाद पुन: डी गेट से बाहर निकलते हुए शृंगार गौरी से बाहर निकलेंगे।
  • सरस्वती द्वार से आने वाले श्रद्धालु यात्री सुविधा केंद्र दो के चेकिंग प्वाइंट से गुजरते हुए बी गेट से मंदिर प्रांगण में पहुंचेंगे। गर्भगृह के दक्षिणी द्वार से झांकी दर्शन करते हुए पुन: बी गेट से बाहर की ओर प्रस्थान करेंगे।
  • गंगा द्वार से प्रवेश करने वाले श्रद्धालु शंकराचार्य चौक होते हुए ए गेट से मंदिर परिसर में आएंगे। गर्भगृह के पूर्वी द्वार से झांकी दर्शन के बाद दोबारा ए गेट से बाहर निकलेंगे।
  • प्रोटोकॉल के जरिये आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर चार से प्रवेश दिलाया जाएगा। शृंगार गौरी चेकिंग प्वाइंट से नंदी के पास से मंदिर प्रांगण में प्रवेश करेंगे। सी गेट से दर्शन करने के बाद इसी रास्ते से वापस आएंगे।
 क्या कहते हैं अधिकारी
महाशिवरात्रि पर गर्भगृह से 36 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम किया गया है। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी भी अनवरत काम करेंगे। शिफ्टवार सभी की ड्यूटी लगाई गई है। - विश्वभूषण मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed