फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri 2025 20 lakh garlands madar come from Kolkata to Kashi dhatura from Bhadohi

महाशिवरात्रि : काशी में कोलकाता से आएगी 20 लाख मदार की माला, भदोही से धतूरा; जानें खास

Sat, 22 Feb 2025 04:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 04:29 PM IST
सार

काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मठ-मंदिरों में अभी से ही फूल-मालाओ की खरीद शुरू हो गई है। शहर की मंडियों से पूर्वांचल भर के कारोबारी भी खरीदारी शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 20 lakh garlands madar come from Kolkata to Kashi dhatura from Bhadohi
श्री काशी विश्वनाथ धाम का मुख्य परिसर द्वार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाशिवरात्रि पर बाबा के शृंगार के लिए कोलकाता से 20 लाख से अधिक मदार की माला आएगी। इसको लेकर कारोबारियों ने ऑडर दे दिए हैं। भदोही, मिर्जापुर आदि जिलों से भी बेलपत्र, धतूरा, दुर्वा, कमल, अंगारी, बेर, सरसों के फूल व गेहूं की बालियां आदि मगाए जाएंगे। पूर्वांचल भर के कारोबारी भी यहां से खरीदारी करेंगे।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर बाबा को प्रिय वेलपत्र, धतुरा व मदार की माला की काफी मांग होती है। मदार की माला का पूर्वांचल में उत्पादन न होने से व्यापारी कोलकाता से मगाएंगे। दर्जनभर व्यापारी वहां से माला मगाएंगे। व्यापारी फिरोज विश्वास, शिवम कुमार ने बताया कि यहां खपत ज्यादा होने से कोलकाता से मदार की माला के लिए ऑडर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


यहां 20 लाख से अधिक माला मगाई जाएगी। 22 फरवरी से ही कारोबारी मदार की माला स्टोर करने लगेंगे। इस बार कोलकाता में मौसम मदार के फूल के अनुकूल है। ऐसे में इसके दाम ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है। महाशिवरात्रि पर 20 से 25 रुपये प्रति माला बिकेगी। अभी 10 से 15 रुपये प्रति माला है। बेलपत्र व धतुरा भदोही व मिर्जापुर से आएगा। छोटे गेंदें की माला की भी मांग ज्यादा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के बजट में सरकार ने किसानों का रखा ध्यान
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और किसानों ने यूपी बजट 2025 को लेकर खुशी जताई। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का ध्यान रखा है। 

छुट्टा पशुओं से फसलों को होने वाली क्षति को रोकने के लिए बजट में प्रावधान है। किसान मोर्चा जिला महामंत्री प्रेमशंकर पाठक ने कहा कि खेती और उससे जुड़े क्षेत्र में बजट का बेहतर ढंग से प्रावधान किया है। किसान नेता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित चंद्रशेखर ने कहा कि ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिए सरकार ने अच्छा प्रबंध किया है। 

किसान नेता राजेश सिंह पगड़ी ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। मत्स्य पालक राकेश बिंद ने पीएम मत्स्य संपदा योजना के लिए बजट व्यवस्था की सराहना की। किसान नेता पंकज सिंह पटेल ने कहा कि सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन और दुग्ध संघ के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट देकर अच्छा काम किया। एफपीओ के निदेशक शार्दुल विक्रम चौधरी ने पशु चिकित्सालयों और पशु सेवा केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिक बजट के प्रावधान पर खुशी जाहिर की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed