फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri 2022 varanasi Only two days left for Mahaparv arrangements in Banaras are still insufficient

Mahashivratri 2022: शिवरात्रि महापर्व को केवल दो दिन बाकी, बनारस में व्यवस्थाएं अभी नाकाफी

Sun, 27 Feb 2022 03:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Feb 2022 03:41 PM IST
सार

महाशिवरात्रि का महापर्व एक मार्च को मनाया जाएगा। आयोजन में अब बस दो दिन का समय ही शेष है। शिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बरात का मार्ग भी कई जगह क्षतिग्रस्त है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2022 varanasi Only two days left for Mahaparv arrangements in Banaras are still insufficient
मंदिर तक जाने वाले गलियों में कूड़ा फैला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों को दुश्वारियों के शूल से होकर जलाभिषेक करना होगा। बनारस में शिव मंदिरों की ओर जाने वाली सड़कों की खराब हालत शिवभक्तों की परीक्षा लेगी तो वहीं प्रशासनिक तैयारियों को भी आइना दिखाएगी। क्षतिग्रस्त सड़क और अन्य गड़बड़ियों को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि का महापर्व एक मार्च को मनाया जाएगा। आयोजन में अब बस बस दो दिन का समय ही शेष है। शिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बरात का मार्ग भी कई जगह क्षतिग्रस्त है। महामृत्यंजय महादेव से मैदागिन, चौक होते हुए और सोनारपुरा इलाके में भी शिव बरात निकलती है।
विज्ञापन


गलियों में गंदगी और रास्ते ऊबड़-खाबड़
वाराणसी के सभी प्रमुख शिवमंदिरों में शिवभक्त बाबा को जलाभिषेक करते हैं। शिव मंदिरों के तक जाने वाले रास्तों के आसपास की गलियों में गंदगी और रास्ते ऊबड़- खाबड़ हैं। ऐसे में शिव भक्तों को इन्हीं रास्तों से गुजरना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस 1 - कबीरचौरा स्थित श्री जागेश्वर महादेव मंदिर जाने वाला रास्ता उखड़ा हुआ है। उसके पास स्थित हैंडपंप बंद है और पूरी तरह से मिट्टी से दब चुका है।
केस 2 - सोनारपुरा स्थित श्री गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर तक जाने वाले गलियों में कूड़ा फैला है। सीवर से सिल्ट निकालकर सड़क पर ही छोड़ दिया गया है।
केस 3 - पांडेय हवेली स्थित श्री तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर के सामने ई रिक्शा वालों का जमावड़ा रहता है। आसपास की गलियों में कूड़ा और गंदगी फैली है। 
केस 4 - गिरिश्वर टीला स्थित श्री मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर करीब 25 से 30 फीट ऊंचाई पर है। ऊपर चढ़ने वाली संकरी घुमावदार सीढ़ी है। वहीं सीढ़ी पर रेलिंग नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed