{"_id":"685e68042108d463b5065bd9","slug":"maharashtra-deputy-cm-eknath-shinde-welcomed-at-varanasi-babatpur-airport-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ धाम में किया दर्शन- पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ धाम में किया दर्शन- पूजन
Fri, 27 Jun 2025 03:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 27 Jun 2025 03:14 PM IST
सार
Varanasi News: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार की दोपहर में काशी पहुंचे। यहां बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
काशी में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उनके आगमन पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने भी उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भाजपा नेता अमित, घनश्याम सोनी, अमन कुमार, अजय चौबे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय ने भी अपने सहयोगियों संग अगवानी की।
विज्ञापन
काशी आगमन पर एकनाथ शिंदे के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। एयरपोर्ट परिसर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
Trending Videos
एकनाथ शिंदे पहुंचे बाबा दरबार
एकनाथ शिंदे पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी दौरे पर आए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन- पूजन किया और बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता देखी। डिप्टी सीएम ने कहा कि बाबा के दरबार में आकर मन गदगद हो गया। मैं चाहता हूं कि बाबा की गोद में ही रहूं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
