फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maharashtra CM Devendra Fadnavis visit to Varanasi

Devendra Fadnavis Visit: काशी पहुंचे महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस, अखिलेश पर किया सियासी तंज

Fri, 14 Feb 2025 10:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 14 Feb 2025 10:44 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज वाराणसी दौरे पर हैं। रात में वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन- पूजन करने पहुंचे। इसके पहले वे नमो घाट पर भी गए थे।

विज्ञापन
Maharashtra CM Devendra Fadnavis visit to Varanasi
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की व्यवस्थाएं दिव्य, भव्य हैं, जो देश-दुनिया को आकर्षित कर रही हैं, फिर भी अखिलेश यादव सवाल खड़े कर रहे हैं।

कुछ लोग जिंदगी भर आरोप लगाते रहते हैं। जिन्होंने कर्म किया और पुरुषार्थ दिखाया है, उन पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काम करके दिखाया है। अब तक 50 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। दुनिया में एक रिकॉर्ड बना है। ऐसे आरोपाें को कोई याद नहीं रखता है।

विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार की रात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सपरिवार दर्शन पूजन किया। साथ ही देश और महाराष्ट्र के कल्याण की कामना की। मंदिर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की और कहा कि महाकुंभ में आस्था का महासैलाब देखने को मिल रहा है, जो भारत की एकता का प्रतीक है। यहां कोई जाति, भाषा, प्रांत नहीं पूछता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोग भक्तिभाव के साथ आते हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत का इससे बड़ा उदाहरण नहीं देखने को मिलता है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से कई करोड़ लोग संगम में स्नान करने आए हैं। जहां जा रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र के लोग मिल रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने 2027 में उज्जैन में लगने वाले कुंभ की तैयारियां अभी से शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास की जीत हुई है। इससे पहले मुख्यमंत्री क्रूज से ललिता घाट पहुंचे। विश्वनाथ मंदिर में षोडषोपचार विधि से पत्नी और बेटी के साथ पूजा की। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें अंगवस्त्रम और बाबा का प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद वे क्रूज से नमो घाट गए। यहां से वे पिंडरा से भाजपा विधायक डॉ अवधेश सिंह के स्कूल पर पहुंचे और भोजन करने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह के साथ महाराष्ट्र रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed