{"_id":"5e32d6228ebc3e4b10384a76","slug":"maharaja-suheldev-rajbhar-birth-anniversary-celebrations-anil-rajbhar-in-sarnath-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती पर बोले राज्य मंत्री- समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बना मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती पर बोले राज्य मंत्री- समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बना मंत्री
Thu, 30 Jan 2020 06:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री अनिल राजभर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती मनाई गई। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे समाज के इतिहास को कुछ दलाल इतिहासकारों ने दबा दिया। अपने राजभर समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षा का जो अभाव है, उसे दूर कर समाज को मुख्यधारा से जोड़ना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर के इतिहास को वामपंथी इतिहासकारों ने दबा दिया। जिससे हमारे समाज के लोग मुख्यधारा से कट गए और खानाबदोश की जिंदगी बिताने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन
राजभर समाज में महाराजा सुहेलदेव राजभर का खून है, वह हमारा राजा जिसने सैयद सालार गाजी के 5 लाख सैनिकों को नेस्तनाबूद कर दिया था। लेकिन पिछली सरकारों ने इस देशद्रोही के मकबरे को सुंदरीकरण कर दिया और महाराजा सुहेलदेव को भूल गया।
विज्ञापन
मैं अपने समाज की लड़ाई लड़ रहा हूं। इसीलिए मैं मंत्री बना हूं। राजभर समाज इतिहास को जाने और राजनीति अपने घर के हर वर्ग के लोगों को सिखाएं।