{"_id":"6087b9d28ebc3e59281adc88","slug":"mahanta-rameshwarpuri-won-the-battle-from-corona-annapurna-temple-reached-after-14-days-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत रामेश्वरपुरी ने कोरोना से जीती जंग, 14 दिन बाद पहुंचे अन्नपूर्णा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत रामेश्वरपुरी ने कोरोना से जीती जंग, 14 दिन बाद पहुंचे अन्नपूर्णा मंदिर
Tue, 27 Apr 2021 12:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:44 PM IST
सार
लखनऊ मेदांता में चल रहा था इलाज, हरिद्वार कुंभ शाही स्नान से पहले बिगड़ी थी तबियत
विज्ञापन
महंत रामेश्वरपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के अन्नपुर्णा मंदिर महंत रामेश्वपुरी ने कोरोना से लड़ाई जीत ली है। 14 दिन बाद वह स्वस्थ होकर अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे हैं। बता दें कि 15 दिन पूर्व हरिद्वार कुंभ स्नान से पहले कोरोना संक्रमित हुए थे, वहां से उनको दिल्ली ले जाया गया, वहां से फिर लखनऊ मेदांता में भर्ती कराया गया। शुरू का एक हफ्ता काफी मुश्किल भरा रहा।
विज्ञापन
डॉक्टरों की एक टीम लगातार महंत के देख रेख में लगी हुई थी। डॉक्टरों ने कहा कि महंत जी काफी मजबूत हैं जिसका उनको काफी लाभ मिला। मंदिर प्रबंधक ने बताया कि उनके स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से लगातार संपर्क बनाए हुए थे। देर रात्रि दो बजे महंत जी अन्नपुर्णा मंदिर पहुंचे। डॉक्टरों ने 14 दिन घर में रहने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन