फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahant Pradyumna Muni was anointed with 151 pots of water

Varanasi News: 151 कलश जल से किया गया महंत प्रद्युम्न मुनि का अभिषेक

Fri, 19 Dec 2025 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mahant Pradyumna Muni was anointed with 151 pots of water
मारकंडेय महादेव धाम गंगा घाट पर दीप जलधार तपस्या का 24वां दिन । संवाद
गंगा तट पर मार्कंडेय महादेव घाट कैथी में 25 नवंबर से प्रारंभ हुई विश्व कल्याणार्थ दिव्य जलधारा तपस्या के 24वें दिन बृहस्पतिवार को तपस्या कर रहे श्री श्री 108 महंत प्रद्युम्न मुनि महाराज का 151 जल कलशों से अभिषेक किया गया। जयपुर प्रद्युम्न मुनि महाराज सिद्ध बाबा श्री श्री 1008 बजरंग दास उदासीन अखाड़े से कैथी आए हैं। भक्तों के सहयोग से 41 दिन की दिव्य जलधारा तपस्या गंगा तट पर की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रथम दिन 11 जल कलश से स्नान कराया गया था और प्रतिदिन संख्या बढ़ते हुए 24वें दिन कुल 151 जल कलशों से स्नान कराया गया। यह क्रम पांच जनवरी तक जारी रहेगा। प्रतिदिन आठ घंटे की तपस्या के बाद पूजन, सत्संग, प्रवचन, कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। आयोजन में श्यामू महाराज, विनोद महाराज, अमित पांडेय, गोपाल, प्रदीप ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed