{"_id":"65794397dbf22b868d0bfc9b","slug":"mahant-family-has-been-performing-vishwanath-marriages-for-354-years-performing-the-ritual-of-tilak-and-gaune-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath: 354 साल से महंत परिवार कर रहा है बाबा का विवाह, 1669 से निभा रहे तिलक और गौने की रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath: 354 साल से महंत परिवार कर रहा है बाबा का विवाह, 1669 से निभा रहे तिलक और गौने की रस्म
Wed, 13 Dec 2023 11:09 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:09 AM IST
सार
बाबा विश्वनाथ के गौने की बरात की परंपरा का निर्वहन 1669 से महंत परिवार करता आ रहा है। महंत परिवार के डॉ. कुलपति तिवारी फिलहाल 30 सालों से इस परंपरा को बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Kashi Vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परंपराओं के शहर बनारस की हर बात निराली है। मंदिरों के शहर में हर मंदिर की कहानी अलग-अलग है। बात जब बाबा विश्वनाथ की आती है तो फिर तो हर मुंह से हर-हर महादेव और दोनों हाथ अभिवादन में खुद ब खुद उठ जाते हैं। मंदिर से जुड़ी अपनी परंपराएं हैं और आज भी उनको उसी शिद्दत के साथ निभा रहा है महंत परिवार।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के दो साल: 25 हजार करोड़ का कारोबार... होटल और खानपान उद्योग में आया जबरदस्त बूम
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के गौने की बरात की परंपरा का निर्वहन 1669 से महंत परिवार करता आ रहा है। महंत परिवार के डॉ. कुलपति तिवारी फिलहाल 30 सालों से इस परंपरा को बनाए हुए हैं। डॉ. तिवारी ने बताया कि गौना बरात की परंपरा 354 सालों से उनके परिवार में चल रही है। बरात के लिए बाबा की पगड़ी बनाने का काम गयासुद्दीन और नंदलाल का परिवार कई पीढि़यों से करता आ रहा है। महंत आवास से रंगभरी एकादशी पर निकलने वाली गौने की बरात में बाबा को गुलाल चढ़ाने के लिए काशीवासियों का रेला उमड़ता है। महंत आवास पर तिलक और विवाह की रस्मों के बाद रंगभरी एकादशी पर गौने की बरात निकलती है। बाबा विश्वनाथ चांदी की पालकी पर सवार होकर काशी की गलियों में भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलते हैं।
विज्ञापन