{"_id":"5f2c398364dcc21f8c04bd40","slug":"mahanagri-express-running-from-varanasi-to-mumbai-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में हो रही भारी बारिश से ट्रेनों का संचालन प्रभावित, वाराणसी से चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में हो रही भारी बारिश से ट्रेनों का संचालन प्रभावित, वाराणसी से चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस निरस्त
Thu, 06 Aug 2020 10:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई में भारी बारिश के चलते जहां जनजीवन रुक सा गया है, वहीं रेलवे भी देश की आर्थिक राजधानी जाने वाली ट्रेनों के आवागमन को लेकर एहतियात बरता रहा है। कई ट्रेनों के मार्ग बदले जा रहे हैं तो कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी के तहत शुक्रवार को वाराणसी कैंट स्टेशन से चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस का संचालन रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन सुबह सवा ग्यारह बजे कैंट स्टेशन से खुलती है।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक आनंंद मोहन ने बताया कि भारी बारिश के चलते गुरुवार को मुंबई सीएसटी से वाराणसी को चलने वाली ट्रेन निरस्त रही। इस वजह से शुक्रवार की सुबह वाराणसी से जाने वाली ट्रेन भी निरस्त रहेगी। अन्य ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन