फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahamandaleshwar of Niranjani Akhara in support of Bageshwar Dham acharya dhirendra krishna shastri

Varanasi: बागेश्वर धाम के समर्थन में निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर, बोले- श्याम मानव अपना धर्म बताएं

Mon, 23 Jan 2023 12:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 Jan 2023 12:26 PM IST
सार

निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया है। वाराणसी पहुंचे स्वामी आशुतोषानंद ने कहा कि  जितने भी विधर्मी आए उन सबने सबसे पहले हमारे धर्म का ही विनाश किया।                   

विज्ञापन
Mahamandaleshwar of Niranjani Akhara in support of Bageshwar Dham acharya dhirendra krishna shastri
निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में कई संत अब खुलकर सामने आ गए हैं। अखिल भारतीय संत समिति के बाद निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया है। उन्होंने बागेश्वर धाम पर आरोप लगाने वाले नागपुर के श्याम मानव से उनका धर्म पूछा है। इतना ही नहीं महामंडलेश्वर स्वामी अशुतोषानंद गिरी ने सरकार को श्याम मानव के संस्था अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की जांच और रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कई शक्तियां षड्यंत्र के तहत काम कर रही हैं। स्वामी आशुतोषानंद ने कहा कि कि बाबाओं को गिरा दिया जाए, तो हिंदू धर्म बदनाम हो जाएगा। जितने भी विधर्मी आए उन सबने सबसे पहले हमारे धर्म का ही विनाश किया। धर्म की गति को रोकने के लिए उसके प्रचारक को रोक दिया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

तंत्र शास्त्र हमारा वैदिक शास्त्र

कहा कि अंधविश्वास वह होता है जो बिना देखे विश्वास किया जाए। दोनों आखों से देखने के बाद विश्वास करना अंधविश्वास नहीं हो सकता। तंत्र शास्त्र हमारा वैदिक शास्त्र है। तंत्र में सारा चमत्कार होता रहा है। तंत्र साधना ऊर्जा की विद्या हो ती है जो पुण्यतः वैज्ञानिक पद्धति है।

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कोई चमत्कारिक बाबा नहीं हैं, वह कहते हैं की कोई भी आकर देख सकता है। उन्होंने कहा की नागपुर वाले श्याम मानव पहले अपना धर्म बताएं। आपको सनातन को लेकर बोलने का अधिकार किसने दिया।

 अखिल भारतीय संत समिति भी समर्थन में 

अखिल भारतीय संत समिति  के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने बयान जारी करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम सरकार के भक्त आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जिस प्रकार प्रहार किया जा रहा है। इसके पीछे ईसाई मिशनरीज और इस्लामिक ताकतों का गठजोड़ है। महामंत्री ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पर नहीं, भारत की सामाजिक, धार्मिक और जड़ों से जुड़े सनातन हिंदू संस्कृति पर प्रहार है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में भक्त उमड़ रहे हैं, सनातन धर्म का वैभव निखर रहा है। हमारे तंत्र, ज्योतिष और सारी विद्याओं के निष्णांत गुरुओं का आशीर्वाद उसे प्राप्त हो रहा है।                                                                                                                                                                                                    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed