फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahamana Mahotsav to be celebrated till January 8, pledge to donate 164 units of blood

Varanasi News: आठ जनवरी तक मनेगा महामना महोत्सव, 164 यूनिट रक्तदान का संकल्प

Thu, 25 Dec 2025 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mahamana Mahotsav to be celebrated till January 8, pledge to donate 164 units of blood
बीएचयू के संस्थापक भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती को महामना महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। विद्यार्थियों से जुड़ी सामाजिक संस्था सेवाज्ञ संस्थानम की ओर से 8 दिसंबर तक अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। लंका स्थित एक रेस्टोंरेट में प्रेस कांफ्रेंस में कार्यक्रम संयोजक डाॅ. हरेंद्र कुमार राय, सेवाज्ञ संस्थानम के राष्ट्रीय सचिव माधव कुमार और महानगर संयोजक शिवम पांडेय ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन बृहस्पतिवार को निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज महमूरगंज और समापन आठ जनवरी को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगा। पदाधिकारियों ने बताया कि 26 दिसंबर को बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के लिए 164 यूनिट रक्तदान भी करवाया जाएगा। बताया कि महोत्सव के तहत लोकगीत प्रतियोगिता, गीता पाठ प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता के साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed