फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahamana Madan Mohan Malaviya jayanti Celebration in bhu campus varanasi decoration of flowers

मदन मोहन मालवीय जयंती आज: फूलों से महकेगी महामना की बगिया, दीपों से रोशन होगा पूरा परिसर

Sat, 25 Dec 2021 09:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Dec 2021 09:45 AM IST
सार

बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जयंती के उपलक्ष्य में 20 से 27 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Mahamana Madan Mohan Malaviya jayanti Celebration in bhu campus varanasi decoration of flowers
फूलों से महकेगी महामना की बगिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित मालवीय जयंती समारोह के तहत शनिवार को मालवीय दीपावली में पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा। वहीं, तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे फूलों से महामना की बगिया भी महकेगी।

विज्ञापन


महामना की जयंती के उपलक्ष्य में 20 से 27 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। इसके तहत शुक्रवार को भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ। शनिवार को मालवीय दीपावली मनाई जाएगी। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्र मालवीय भवन सहित अन्य जगहों पर दीप जलाएंगे।
विज्ञापन


मालवीय भवन में महामना की स्मृति में पुष्प प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है। 25 से 27 दिसंबर तक बीएचयू के अलावा जिला प्रशासन, कृषि विभाग, बरेका, उद्यान विभाग की ओर से रंग बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शुक्रवार पूरे दिन भर मालवीय भवन में तैयारियां चलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः क्रिसमस पर काशी में सजे चर्च: रात 12 बजे गिरजाघरों में कैरोल से विशेष आराधना, बच्चे बने सांता

बीएचयू : बीए की मुख्य सूची की काउंसिलिंग पूरी, कटऑफ जारी

Mahamana Madan Mohan Malaviya jayanti Celebration in bhu campus varanasi decoration of flowers
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में बीए प्रथम वर्ष में मुख्य सूची की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को कला संकाय प्रमुख की ओर से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की कटऑफ सूची जारी की गई। छात्रों से 27 दिसंबर तक फीस जमा करने को भी कहा गया है। विश्वविद्यालय में बीए की काउंसलिंग के लिए पहले ही कटऑफ सूची जारी की जा चुकी थी। जिसके तहत छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से प्रवेश लिया। सबसे ज्यादा छात्रों ने ऑनलाइन काउंसलिंग कराई। 

बीएचयू महिला महाविद्यालय में कटऑफ जारी

Mahamana Madan Mohan Malaviya jayanti Celebration in bhu campus varanasi decoration of flowers
महिला महाविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : सोशल मीडिया।
कला संकाय प्रमुख प्रो. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्य परिसर और महिला महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की कटऑफ जारी की गई है। मुख्य परिसर में सामान्य में 249 अंक, महिला महाविद्यालय में 230 अंक तक पाने वालों का प्रवेश हुआ है। जबकि ईडब्ल्यूएस में मुख्य परिसर में 243 साल और महिला महाविद्यालय में 228 अंक और ओबीसी में मुख्य परिसर में 242 और महिला महाविद्यालय में 223 अंक वालों ने काउंसिलिंग कराई।

इसके अलावा मुख्य परिसर में एससी में 196 महिला महाविद्यालय में 177 अंक और एसटी संवर्ग में मुख्य परिसर में 161 और महिला महाविद्यालय में 138 अंक पाने वाले छात्रों का मुख्य सूची में प्रवेश हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी छात्रों से 27 दिसंबर तक फीस जमा करने को कहा गया है। छात्रों द्वारा फीस जमा करने के बाद ही कितने छात्रों का प्रवेश होता है, इसका पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed