फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahamana Inter College team wins Bachhav Zone trophy with goals from Ruchi and Sonali.

Varanasi News: रुचि और सोनाली के गोल से महामना इंटर कॉलेज की टीम ने जीती बच्छाव जोन की ट्रॉफी

Sun, 09 Aug 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mahamana Inter College team wins Bachhav Zone trophy with goals from Ruchi and Sonali.
जिलास्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्वयं
70वीं माध्यमिक स्कूलों में बच्छाव जोन बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता मालवीय इंटर कॉलेज शाहंशाहपुर में खेली गई। तीन वर्ग अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें महामना मालवीय इंटर कॉलेज की रुचि और सोनाली ने गोल कर मेजबान मालवीय इंटर कॉलेज शाहंशाहपुर की टीम को 2-0 से हरा दिया। बैडमिंटन के तीनों आयु वर्गों में मालवीय इंटर कॉलेज शाहंशाहपुर की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

फुटबॉल का पहला फाइनल अंडर-14 आयु वर्ग में महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव और मेजबान मालवीय इंटर कॉलेज शाहंशाहपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें महामना मालवीय बच्छाव 2-0 से विजेता बनी। विजेता टीम की ओर से फॉर्वर्ड खिलाड़ी रुचि और सोनाली ने एक-एक गोल किए। अंडर-17 के फाइनल में जवाहर आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज सुसुवाही ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जक्खिनी को 3-1 से हराया। अंडर-19 के फाइनल मैच में मालवीय इंटर कॉलेज शाहंशाहपुर ने महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव को 2-1 के स्कोर से हरा दिया। उद्घाटन मालवीय इंटर कॉलेज शाहंशाहपुर के प्रबंधक बीरेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य मुसर्रत इस्लाम ने किया और विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका नन्ही कली संस्था की फुटबॉल प्रशिक्षक अनीता पटेल, सुनीता यादव और राधा ने निभाई। संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक डॉ देवेश मिश्र, धन्यवाद ज्ञापन डॉ जितेंद्र कुमार ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed