फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahakumbh stampede Seven women of Purvanchal died one lady from Varanasi missing

Mahakumbh stampede : पूर्वांचल के तीन जिलों की सात महिलाओं की मौत, अपनों का हाल पूछते रहे लोग; जानें मामला

Thu, 30 Jan 2025 03:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 03:37 AM IST
सार

महाकुंभ के दाैरान हुए हादसे के बाद हर कोई स्तब्ध है। लोग अपनों का हाल पूछ रहे थे। प्रयागराज से लाैटने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया था। 

विज्ञापन
Mahakumbh stampede Seven women of Purvanchal died one lady from Varanasi missing
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahakumbh stampede : प्रयागराज हादसे में पूर्वांचल के तीन जिलों की सात महिलाओं की मौत हो गई। बलिया की मां-बेटी सहित चार महिलाओं की जान चली गई। जौनपुर की सास-बहू सहित दो महिलाओं की मौत हुई है।

विज्ञापन


मऊ की एक महिला की जान चली गई। तीन जिलों की सात महिलाओं की मौत की पुष्टि उनके परिजनों ने की है। हालांकि जिला प्रशासन के पास कोई अधिकृत सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन


प्रयागराज हादसे में बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव की रिंकी सिंह (35) और मीरा देवी (50) की मौत हुई। दोनों पड़ोसी थीं। इसकी सूचना मिलते ही परिजन प्रयागराज पहुंच गए। रिंकी के पति छट्ठू सिंह और मीरा के पति बलजीत सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोनों की मौत की सूचना बुधवार की अलसुबह तीन बजे मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया के ही फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव की रीना देवी (36) और उसकी बेटी रोशनी पटेल (8) की मौत हुई। इसकी पुष्टि रीना के पति दिनेश पटेल ने की है। दिनेश ने बताया कि पत्नी और बेटी के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान करने प्रयागराज गए थे। इसी बीच, हादसा हो गया और पत्नी-बेटी की मौत हो गई। वह बाल-बाल बच गए।

जौनपुर के नेवढि़या थाना क्षेत्र के ऊसरांव गांव की रामपत्ति राजभर (70) और उसकी बहू रीता राजभर की भी मौत हो गई। इसी तरह मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल नारजा गांव निवासी प्रभावती राजभर (55) की मौत भी हुई है। वह 28 जनवरी को निजी वाहन से गांव के कुछ लोगों के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान करने प्रयागराज गई थी।

Trending Videos

महाकुंभ की ड्यूटी पर गए दरोगा की मौत, गाजीपुर के रहने वाले थे
बहराइच। प्रयागराज महाकुंभ की ड्यूटी में गए दरोगा अंजनी राय (49) की बुधवार को मौत हो गई। वह मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले थे। पुलिस विभाग के मुताबिक उनको वहां पेट दर्द की शिकायत हुई थी। वह जिले में कई वर्षों से तैनात थे। कई थानों के प्रभारी रह चुके थे। मौजूदा समय में पुलिस लाइन में तैनाती थी।

गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र निवासी दरोगा अंजनी राय बहराइच स्थित पुलिस लाइन में तैनात थे और महाकुंभ मेले में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी करने गए हुए थे। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। 

कुछ लोग मंगलवार की रात मेला क्षेत्र में हुए हादसे में मौत की आशंका जता रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। उन्हें दिसंबर में प्रयागराज भेजा गया था। पुलिस लाइन के आरआई भुवनेश्वर सिंह ने बताया अंजनी वर्ष 1995 में पुलिस विभाग में तैनात हुए थे। उनके भतीजे ने पेट में दर्द होने के बाद हालत बिगड़ने से मौत की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed