{"_id":"664b4518af05a07d9a049955","slug":"mahakumbh-2025-e-buses-will-run-on-varanasi-prayagraj-route-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: वाराणसी-प्रयागराज रूट पर चलेंगी ई-बसें, पहले चरण में 25 ई-बसों को चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: वाराणसी-प्रयागराज रूट पर चलेंगी ई-बसें, पहले चरण में 25 ई-बसों को चलाने की तैयारी
Mon, 20 May 2024 06:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 20 May 2024 06:12 PM IST
सार
प्रयागराज-वाराणसी रूट पर ई-बसों का संचालन होगा। इसकी शुरुआत महाकुंभ के दौरान होगी। पहले चरण में 25 ई-बसों को इस रूट पर चलाने की तैयारी है। ई-बसों के संचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Electric Bus
- फोटो : Freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम भी ई-बसें चलाने जा रहा है। पहले चरण में प्रयागराज-वाराणसी रूट पर ई-बसों का संचालन होगा। महाकुंभ के समय इन बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। लोकसभा चुनाव के बाद ई-बसों के संचालन संबंधी कागजी प्रक्रिया को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यालय स्तर से इसकी तैयारियां अंतिम दौर में है। अभी तक वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की 50 ई-बसें संचालित कर रहा है। अब परिवहन निगम भी अपने बेड़े में ई-बसों को शामिल करने जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार महाकुंभ मेले के दौरान इसकी शुरुआत होने जा रही है। पहले चरण में 25 ई-बसें वाराणसी-प्रयागराज रूट पर चलेंगी।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को आरामदायक सफर का एहसास कराने के लिए ई-बसें संचालित होंगी। वातानुकूलित, सीसी कैमरे की निगरानी, यात्रियों के सीट के पास मोबाइल चार्जर समेत और अन्य कई तरह की सुविधाओं से ई-बस लैस होंगी। महाकुंभ के दौरान वाराणसी कैंट से प्रयागराज के बीच हर 10 से 15 मिनट पर बसें चलेंगी। इसमें एसी और साधारण बसें भी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
महाकुंभ के समय रोडवेज की ई-बसें चलाई जाएंगी। इसकी तैयारियां मुख्यालय स्तर से चल रही हैं। चुनाव के बाद कागजी प्रक्रिया में तेजी आएगी। -गौरव वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीएसआरटीसी, वाराणसी परिक्षेत्र