फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahakumbh 2025 accidents in four districts of Purvanchal three devotees of died 17 people injured

UP Accident News: पूर्वांचल के चार जिलों में चार हादसे, महाकुंभ के तीन श्रद्धालुओं की मौत; 17 लोग घायल

Thu, 13 Feb 2025 05:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Feb 2025 05:46 PM IST
सार

Road Accident: पूर्वांचल के चार जिलों में चार सड़क हादसे हुए। इसमें तीन की मौत हुई, जबकि 17 घायल हुए। मिर्जापुर में दो लोग ट्रेन से गिरे, चंदौली में पति की जान गई, पत्नी घायल है। वहीं गाजीपुर में 7 और जौनपुर में 9 घायल हैं। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 accidents in four districts of Purvanchal three devotees of died 17 people injured
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्नान के लिए प्रयागराज महाकुंभ जा रहे और वहां से वापस आ रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत ट्रेन से गिरने की वजह से हुई। वहीं एक की मौत सड़क हादसे में हुई। पांच जिलों (मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर) में हुए हादसों में 17 लोग घायल हैं।

विज्ञापन


मिर्जापुर के चुनार में महाकुंभ स्पेशल ट्रेन से मंगलवार की रात संगम स्नान करने प्रवागराज जा रहे बिहार के दो दोस्त चुनार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर गए। ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई। शिनाख्त होने के बाद जीआरपी ने उनके परिजनों को सूचना दी। बुधवार की सुबह पहुंचे परिजनों ने ट्रेन से धक्का देकर गिराने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बिहार के गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी चंदन यादव (21) अपने साथी मुकेश कुमार भारती (22) के साथ 10 फरवरी को घर से महाकुंभ के लिए निकला था। वे दोनों कुंभ स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। मंगलवार की रात चुनार रेलवे स्टेशन के पास दोनों ट्रेन से गिर गए। ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चंदौली में पत्नी को बचाने के लिए ऑटो से उतरे वृद्ध की मौत हो गई। मुगलसराय कोतवाली के कटेसर गांव स्थित लॉन के समीप बुधवार सुबह पड़ाव रामनगर मार्ग पर वृद्ध की पत्नी रुक्मिणी (59) ऑटो से गिर गई। उन्हें बचाने के लिए अलीनगर के कटरिया गांव निवासी झिंगुरी यादव (64) ऑटो से कूद गए। कूदते ही एक वाहन पीछे से आकर कुचल दिया। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पली गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपती प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत हुई है।

वहीं, गाजीपुर में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की दो गाड़ियां अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी नेपाल के निवासी हैं। 'रात दस बजे नोनहरा थाना क्षेत्र के तलिया चट्टी में ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार सामने बने कटरे में जा घुसी। 

वहीं, गाजीपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जोहरगंज कट करवा सैदपुर के पास ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। इससे प्रयागराज महाकुंभ जा रहे स्कॉर्पियो सवार दीपू चौधरी (30) और उनकी मां मुनिया देवी (58) निवासी ग्राम सिमरदही, थाना मोहतरी, जिला मोहतरी, नेपाल घायल हो गए। 

वहीं जौनपुर में महाकुंभ से माघी पूर्णिमा स्नान करके लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप रिक्शा ट्रॉली को बचाने में गड्ढे में पलट गई। इसमें ट्रॉली चालक सहित 9 श्रद्धालु घायल हो गए। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया निवासी श्रद्धालुओं का समूह पिकअप से प्रयागराज महाकुंभ गया था। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed