{"_id":"0fca001fb4b0bd81d395aef199613c0e","slug":"maha-sivratri-prepareation-done-in-kv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकलेगी बारात, दर्शन होंगे सारी रात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकलेगी बारात, दर्शन होंगे सारी रात
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
बाबा की नगरी में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। 17 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बाबा काशी विश्वनाथ का दरबार पूरी रात श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। मंगला आरती, मध्याह्न भोग आरती के बाद महानिशा में चार पहर की आरती होगी। विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से हर आरती के लिए शुल्क का निर्धारण भी कर दिया गया है।
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के अनुसार, शिवरात्रि पर मंगला आरती भोर में 2:15 बजे शुरू होकर 3:15 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रात: 3:30 बजे से मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। दिन में 12 बजे मध्याह्न भोग आरती की पूजा शुरू होगी, जो आधे घंटे तक चलेगी। महानिशा में चारों पहर की आरती होगी। प्रथम पहर की आरती के लिए रात 10:50 बजे से श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश रोक दिया जाएगा। रात 11 बजे से आरती शुरू होगी। दूसरे पहर की आरती रात 1:30 बजे से, तीसरे पहर की भोर में 3 बजे से और चौथे पहर की आरती भोर में 5 बजे से शुरू होगी।