फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maha Kumbh 2025 four general coaches will be added in trains on Mumbai route

Maha Kumbh 2025: नए साल में रेल यात्रियों को राहत, 22 कोच की चलेंगी मुंबई रूट की आठ जोड़ी ट्रेनें

Fri, 20 Dec 2024 12:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Dec 2024 12:20 PM IST
सार

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी कमर कस लिया है। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा के लिए जनवरी में 22 कोच की आठ जोड़ी मुंबई रूट की ट्रेनें चलेंगी। 

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 four general coaches will be added in trains on Mumbai route
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

महाकुंभ में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर मुंबई रूट की ट्रेनों में चार जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मुंबई रूट की सभी ट्रेनें 22 कोच की होंगी। 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस कामायनी एक्सप्रेस में 11 जनवरी और 13 जनवरी से चार कोच बढ़ेंगे। 

विज्ञापन


11059/11060 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस और 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 12 व 14 जनवरी से कोच बढ़ाए जाएंगे। इसी तरह 12167/12168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस में 11 व 13 जनवरी से और 12165/12166 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 13 व 14 जनवरी से कोच बढ़ेंगे। 
विज्ञापन


11079/11080 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 16 व 18 जनवरी, 11081/11082 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 15 व 17 जनवरी और 20103/20104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 14 व 15 जनवरी को कोच बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस बदले मार्ग से गई
यूसुफपुर-गाजीपुर सिटी खंड के बीच पावर ब्लॉक के चलते बृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी-दिलदारनगर स्पेशल ट्रेन निरस्त रही। वहीं, वाराणसी सिटी से चलने वाली वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस बदले मार्ग औड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते गई। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26 दिसंबर को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस भी बदले मार्ग औड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed