फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Magic collided while crossing the road, death

Varanasi News: सड़क पार करते समय मैजिक ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 28 Mar 2024 05:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Magic collided while crossing the road, death
सिंधौरा। थाना क्षेत्र के महगांव गरथमा में मंगलवार शाम मैजिक वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मैजिक लेकर भाग निकला। पीड़ित के भाई ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बबलू पटेल (40) शाम को पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक वाहन की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई दीपक ने बताया कि बबलू की दो बेटी और एक बेटा है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन

स्टंट के चक्कर में पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य को मारी टक्कर
कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार को युवकों ने बाइक से स्टंट के दौरान पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य जीउत लाल साहू की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार चुनार की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने मीट की गुमटी में लगाई आग
सिंधोरा। थाना क्षेत्र के ओदार गांव में मीट की गुमटी में अराजकतत्वों ने मंगलवार रात आग लगा दी। काशीपुर गांव निवासी मुस्लिम शाह ने तहरीर दी है। आरोप है कि पास के सोहराब अली की गुमटी में भी आग लगाई गई। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed