{"_id":"695acb3868f1863e1e0d4360","slug":"magh-mela-corporation-to-set-up-shelter-homes-in-50-schools-varanasi-news-c-20-vns1056-1243860-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला : 50 स्कूलों में शेल्टर होम बनाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला : 50 स्कूलों में शेल्टर होम बनाएगा निगम
विज्ञापन
वाराणसी। माघी मेले को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान में 25 शेल्टर होम संचालित किए जा रहे हैं। 50 स्कूल–कॉलेजों में शेल्टर होम सक्रिय करने की योजना बनाई गई है। स्कूलों के कमरों को भी रिजर्व रखा जा रहा है, ताकि यहां आने वाली भीड़ को रात में सुरक्षित स्थान पर ठहराया जा सके।
यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों को भी जानकारी दी जा रही है। कुछ स्थानों पर रूट और किराया चस्पा कराने पर भी विचार किया जा रहा है। पूरे शहर को सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रयागराज जाने वाले रूट को साफ-सुथरा रखने के लिए एक विशेष टीम गठित की जा रही है।
शहर में सीवर और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाएगा। बनारस शहर की दीवारों और गलियों को सुंदर बनाया जाएगा। यही नहीं, मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल स्वयं इसकी पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की कमी न रह जाए।