{"_id":"5a0db95e4f1c1b87698bbd81","slug":"madrasa-teacher-accused-of-beating-girl-student-at-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा टीचर के खिलाफ छात्रा के परिजनों ने की थाने में शिकायत, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा टीचर के खिलाफ छात्रा के परिजनों ने की थाने में शिकायत, जानिए क्या है मामला
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Thu, 16 Nov 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
मदरसा
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के कोपा बाजार स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाले टीचर के एक छात्रा के परिजनों ने थाने में शिकायत की है। छात्रा पांचवी में पढ़ती है। वह दो दिन बाद बुधवार को मदरसा पहुंची तो टीचर ने उसकी पिटाई कर उसे वहां से भगा दिया था। अस्वस्थ होने के कारण छात्रा दो दिन (सोमवार,मंगलवार) मदरसा नहीं जा सकी थी।
बुधवार को जब छात्रा मदरसे आई तो टीचर ने स्कूल न आने का कारण पूछा। छात्रा के यह करने पर उसे बुखार हो गया था। टीचर ने उसकी बेरहमी से पिटाई करके भगा दिया। छात्रा के पिता ने अध्यापक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकाला स्थित हुसैनी बस्ती निवासी अकबर अली की 11 वर्षीया पुत्री अलअता जेहरा क़स्बा के मोहल्ला वाजिदपुरा स्थित मदरसा जाफरिया में कक्षा पांचवीं की छात्रा है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि छात्रा की तबियत ख़राब हो गई थी।
विज्ञापन
इस कारण वह दो दिन मदरसे में नहीं जा सकी। बुधवार को छात्रा मदरसे गई तो मास्टर जरगाम ने दो दिन गायब रहने का कारण पूछा। लड़की द्वारा कहने पर कि तबियत ठीक नही थी। आरोप है कि इतना सुनते ही मास्टर ने गाली देते हुए डंडे से मारना शुरू कर दिया। इससे उसको गंभीर चोटें आई।
पिटाई करने के बाद मास्टर ने छात्रा को मदरसे से भगा दिया। रोते बिलखते किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने अपने परिजनों को आप बीती बताई। बेटी की पिटाई देख परिजन आक्रोशित हो गए। बेटी को लेकर अकबर थाने पहुंचा। छात्रा के पिता ने अध्यापक के विरुद्ध नामजद प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की मांग की है।
वहीं आरोपी अध्यापक जरगाम का कहना है कि छात्रा को कोर्स से संबंधित काम पूरा न होने पर केवल डांटा गया था ,मारने पीटने का आरोप बेबुनियाद है। समाचार लिखने तक पुलिस न मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
हालांकि इस बाबत सीओ अरशद जमाल सिद्दीकी का कहना है कि मामले की जांच क़स्बा पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार तिवारी को सौंपी गई है , जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।