फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Madhu, who returned with the hockey gold, was welcomed in Dhanesari village.

Varanasi News: हॉकी का स्वर्ण लेकर लौटी मधु का धनेसरी गांव में हुआ स्वागत

Sun, 20 Sep 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Madhu, who returned with the hockey gold, was welcomed in Dhanesari village.
जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी मधु का भाजपा जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय लोगों ने किया। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव निवासी मधु ने चीन में 5 से 13 सितंबर तक जूनियर एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। शनिवार दोपहर उनके आवास पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल और कार्यकर्ताओं ने उन्हें मोमेंटो और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि धनेसरी जैसे छोटे से गांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराकर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। यह पूरे वाराणसी और अजगरा विधानसभा के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने मधु के माता-पिता को भी बधाई दी। इस अवसर पर संजीव सिंह गौतम, अमित पटेल रिंकू, विजयराज यादव, उदयनारायण पटेल, अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed