फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Madarsa Board examination begins, 160 absent on first day

Varanasi News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू, पहले दिन 160 अनुपस्थित

Wed, 14 Feb 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Madarsa Board examination begins, 160 absent on first day
ज्ञानपुर। जिले में मदरसा बोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच चार परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई गई। पहले दिन पंजीकृत 1463 परीक्षार्थियों में से 160 गैरहाजिर रहे। परीक्षा की निगरानी के लिए विभागीय अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म पीरखांपुर भदोही, मदरसा प्राइमरी इस्लाह पंचभैया भदोही एवं मदरसा दारूल उलूम हबीबिया रिजविया गोपीगंज व मदरसा जामेआ साबेरा गर्ल्स स्कूल गोपीगंज को केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर पहली पाली में हुई सेकेंडरी अरबी-फारसी की परीक्षा में पंजीकृत कुल 824 में से 122 अनुपस्थित रहे। 702 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसी तरह दूसरी पाली में संपन्न सी सेकेंडरी फारसी-अरबी, कामिल प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष एवं फाजिल प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा में पंजीकृत कुल 639 में से 601 ने प्रतिभाग किया। 38 छात्र-छात्राओं ने किनारा कर लिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed