फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maa Kushmanda will visit after six months

छह माह बाद मां कूष्मांडा ने दिए दर्शन, भक्तों के लिए खुले दुुर्गाकुंड मंदिर के कपाट 

Fri, 25 Sep 2020 05:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 25 Sep 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Maa Kushmanda will visit after six months
मां का मनमोहक रूप - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ, बाबा कालभैरव, संकटमोचन, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के बाद दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा का दरबार भी आज से आम दर्शनार्थियों के लिए खुल गया। छह महीने सें अधिक दिनों के बाद श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन पूजन किए। 

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर का कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गए थे। गुरुवार को मंदिर प्रबंधन की बैठक में मंदिर को खोलने का निर्णय लिया गया था। शुक्रवार को सुबह छह बजे मंदिर का कपाट आरती के साथ खुल गया।

विज्ञापन

Maa Kushmanda will visit after six months
मंदिर में लाइन में लगे भक्त - फोटो : अमर उजाला

अब दोपहर 12 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके उपरांत दो बजे से रात्रि नौ बजे तक मंदिर का पट भक्तों के लिए खुला रहेगा। मंदिर में दर्शन-पूजन और प्रवेश के दौरान शासन और प्रशासन की तरफ से जारी दिशा निर्देशों का पालन कराया जाएगा। बिना मास्क किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के प्रसाद, माला-फूल चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी।

आज से खुलेंगे दुर्ग विनायक के कपाट

दुर्गाकुंड स्थित दुर्ग विनायक का मंदिर भी आज से खुल जाएगा। महंत ज्ञानेश्वर दुबे ने बताया कि मंदिर सुबह छह से 11 और 4 से 8 बजे तक खुलेगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed