{"_id":"5b9227bc867a557ec15a3bdc","slug":"maa-kushmanda-six-days-shringaar-darshan-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिवसीय श्रृंगार महोत्सव, आज श्वेत स्वरूप में होगा मां कूष्मांडा का दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिवसीय श्रृंगार महोत्सव, आज श्वेत स्वरूप में होगा मां कूष्मांडा का दर्शन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता के फूलों से होगा मां कूष्मांडा का शृंगार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां कूष्मांडा देवी के वार्षिक श्रृंगार महोत्सव में माता का श्रृंगार कोलकाता के फूलों से होगा। शुक्रवार को माता का श्वेत पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा। माता के श्रृंगार के लिए कोलकाता से फूल मंगाने के साथ ही काशी के फूल मंडियों से भी मंदिर की सजावट के लिए फूल मंगाए गए हैं। सात से 12 सितंबर तक शृंगार व संगीत महोत्सव का आयोजन होगा।
छह दिनों तक चलने वाले श्रृंगार महोत्सव में माता के स्वरूप का अलग-अलग शृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर और गुंबद पूरी तरह से लाल रंग की लालिमा से दमक रहा है। दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा देवी के वार्षिक श्रृंगार महोत्सव की तैयारी जोर शोर से चली। पहले दिन शुक्रवार को मां का सफेद फूलों से श्रृंगार होगा।
इसके साथ ही पूरे मंदिर परिसर को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। माता के दरबार को मोर पंखी से भी आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। मंदिर के महंत व श्रृंगार महोत्सव के संयोजक पं. कौशलपति द्विवेदी ने बताया की छह दिवसीय श्रृंगार महोत्सव में माता का छह तरह से शृंगार और वेद का पारायण भी किया जाएगा। छह दिनों तक होने वाली सांस्कृतिक संध्या में देश के दिग्गज कलाकार अपनी हाजिरी लगाएंगे।