फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   maa ganga arti after clean campaign at khidkiya ghat

खिड़किया घाट पर सफाई के बाद हुई मां गंगा की आरती, कमिश्नर और भाजपा विधायक ने चलाया झाड़ू

Tue, 30 Oct 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 30 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
maa ganga arti after clean campaign at khidkiya ghat
कमिश्नर और पिंडरा के भाजपा विधायक ने झाड़ू लगाकर की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला समाचार पत्र, जिला प्रशासन, नगर निगम और शहर के कई सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को खिड़किया घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अतिथियों में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और पिंडरा के भाजपा विधायक डा. अवधेश सिंह ने घाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


उनके पीछे पीछे सभी लोगों ने घाट की सफाई की। झाड़ू लगाने के बाद बोरों में भरकर कूड़ा वहां से हटाया गया। गंगा किनारे सफाई करने के बाद सभी अतिथियों ने हाथ धोकर मां गंगा की आरती उतारी। 
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में स्वच्छतागृही के अलावा नगर निगम से संयुक्त नगर आयुक्त रमेश चंद्र सिंह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी जीएल केशरवानी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एके दूबे, आईएलएफएस के अनुपम मिश्र और उनकी टीम, नमागि गंगे के राजेश शुक्ला और उनकी टीम, भाजपा स्वच्छता प्रकोष्ठ के अनुप जायसवाल, जायका की ओर से सरिता तिवारी, विवेक राय और संदीप तिवारी, पार्षदों में कोनिया शिव प्रकाश मौर्य, महमूरगंज के पुन्नूलाल बिंद, पर्यावरण शिक्षण संस्थान से राजेश, नेहल, विककी, सोनम, अंजुम, शांतनु, धीरज, सुरेश, नई सुबह एक उम्मीद से ममता, आशा, हर्षित सोनकर, विजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट को सुंदर बनाएंगे : दीपक अग्रवाल
इस मौके पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से इस घाट को सुंदर बनाएंगे। सफाई के बाद कमिश्नर ने नगर निगम को निर्देश दिया कि जिन पक्के घाटों पर सिल्ट जमा है उसे हटाएं। साथ ही घाटों पर गंदगी न हो इसके लिए वहां डस्टबिन लगाने का निर्देश दिया। 
 

पीएम के संदेश से प्रेरणा : अवधेश सिंह

पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया। उन्होंने खुद ही फावड़ा और झाड़ू उठाकर सफाई की तरफ अग्रसर हुआ। पूर्व में जब हमारे पूर्वज घर के बाहर झाड़ू लगाते थे तो हम लोग उनके हाथ से सम्मान में झाड़ू ले लेते थे और स्वयं लगाते थे। पीएम के संदेश से प्रेरणा लेनी चाहिए और इसे गांव गांव जन जन तक पहुंचाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed