Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maa Annapurna temple Kumbhabhishek happened after 48 years in varanasi

Varanasi News: 48 साल बाद हुआ मां अन्नपूर्णा मंदिर का कुंभाभिषेक, शुभ मुहूर्त में शंकराचार्य ने किया पूजन

Fri, 07 Feb 2025 03:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Feb 2025 03:51 PM IST
सार

मां अन्नपूर्णा मंदिर में नौ दिनों का महानुष्ठान चल रहा है। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में कुंभाभिषेक संपन्न हुआ। इस दौरान शृंगेरी मठ के शंकराचार्य समेत कई वैदिक विद्वान शामिल हुए। 

विज्ञापन
Maa Annapurna temple Kumbhabhishek happened after 48 years in varanasi
मां अन्नपूर्णा मंदिर का कुंभाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में 48 साल बाद मां अन्नपूर्णा मंदिर का कुंभाभिषेक संपन्न हुआ। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में शृंगेरी मठ के शंकराचार्य विधुशेखर भारती ने रजत कलश से कुंभाभिषेक किया। शंकराचार्य ने पहले मां अन्नपूर्णा की पूजा- अर्चना की। इसके बाद पूजन सामग्री को मंदिर के शिखर पर ले जाया गया। जहां शंकराचार्य ने विधि- विधान से कुंभाभिषेक किया। 

विज्ञापन


काशी में पहली बार ऐसा हो रहा है जिसमें चार वेदों, 18 पुराणों के पारायण के साथ पांच अनुष्ठान हो रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस महानुष्ठान में सात राज्यों से 1100 से अधिक वैदिक विद्वान शामिल हैं। खास ये भी है कि आदि शंकराचार्य के एक पीठ के शंकराचार्य भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन


Trending Videos

काशी में हमेशा तमाम अनुष्ठान होते हैं। कभी सहस्त्रचंडी तो कभी कुमकुमार्चन। किसी वेद तो किसी पुराण का पाठ होता है। लेकिन, एक से नौ फरवरी तक मां अन्नपूर्णा मंदिर के कुंभाभिषेक के तहत अन्नपूर्णा मंदिर और महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ में एक साथ पांच अनुष्ठान हो रहे हैं।



काशी के वैदिक विद्वानों का मानना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है। कुंभाभिषेक के संयोजक प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि कुंभाभिषेक के साथ विश्व के कल्याण, देश के परम वैभव की कामना के लिए ये अनुष्ठान हो रहे हैं। पहली बार चारों वेद की शाखाओं, 18 पुराणों के मूल रूप का पाठ हो रहा है।



मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने के लिए कोटि कुमकुमार्चन, सहस्त्रचंडी यज्ञ, 25 सुहागिनों का पूजन हो रहा है। इसके साथ कोटि सहस्त्रार्चन और 10 महाविद्याओं का जप हो रहा है। उधर, केदारघाट स्थित शृंगेरी मठ के ही शाखा में महारुद्र यज्ञ भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed