{"_id":"59e1f2fb4f1c1bd9538b75ce","slug":"maa-annapurna-darbaar-will-open-on-dhanteras-in-kashi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में धनतेरस पर खुलेगा मां अन्नपूर्णा का दरबार, अन्न-धन के खजाने की होगी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में धनतेरस पर खुलेगा मां अन्नपूर्णा का दरबार, अन्न-धन के खजाने की होगी बरसात
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 14 Oct 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
देवी मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में धनतेरस पर खुलने वाले जगत का पालनहारिणी स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दरबार की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। धन तेरस की सुबह महाआरती के बाद मंदिर की पहली मंजिल पर मां के कपाट खोल दिए जाएंगे।
ढुंढिराज गणेश प्वाइंट से श्रद्धालु मां के दरबार में प्रवेश करेंगे। कालिका गली से निकास होगा। इसी के साथ चार दिन तक मां के स्वर्णिम स्वरूप के दर्शन होंगे। महंत रामेश्वरपुरी महाराज अन्न-धन का खजाना वितरित करेंगे।
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मंगलवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय स्वर्णमयी अन्नपूर्णा देवी के दर्शन के लिए इस बार दो लाख से अधिक भीड़ उमड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे डीएम, एसएसपी ने मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास वाले मार्गों का निरीक्षण किया। बांसफाटक से होते हुए ढुंढिराज गणेश से भक्त मां के दरबार मेंप्रवेश करेंगे। जबकि राम मंदिर से होकर कालिका गली होते हुए निकास होगा।
अफसरों ने महंत रामेश्वरपुरी के साथ प्रबंधों से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। डीएम का कहना था कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए समय रहते मंदिर प्रबंधन के साथ तैयारियों को परख लिया जाए।

24 जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
dhanteras
धनतेरस पर अन्नपूर्णा मंदिर में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर के प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि धनतेरस के पहले ही पूरे मंदिर प्रांगण में दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएगे।
दिर परिसर में चिकित्सकों की भी तैनाती की जाएगी। जगह- जगह भक्तों की सुविधा के लिए जवानों के साथ वालेंटियर तैनात रहेंगे ताकि सभी को सुलभ दर्शन मिल सके।
एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शाम पांच से सात बजे तक विशिष्ट जनों के लिए मंदिर में प्रवेश की व्यवस्था दी जाएगी।
इस मौके पर मंदिर के उप महंत शंकर पुरी, प्रबंधक काशी मिश्रा के अलावा एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एसपी (सुरक्षा) शैलेंद्र राय उपस्थित थे।