फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lucknow resident youth drowned during bath at Ahilyabai Ghat in varanasi his friend rescued

वाराणसी: अहिल्याबाई घाट पर स्नान के दौरान डूबा लखनऊ का युवक, दूसरे को बचाया गया

Sat, 16 Apr 2022 04:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 04:41 PM IST
सार

वाराणसी के अहिल्याबाई घाट पर शनिवार सुबह स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। तब तक देर हो चुकी थी। उसके दोस्त को बचा लिया गया। 

विज्ञापन
Lucknow resident youth drowned during bath at Ahilyabai Ghat in varanasi his friend rescued
नदी में डूबे लोगों को ढूंढती बचाव टीम - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के अहिल्याबाई घाट पर शनिवार सुबह स्नान के दौरान डूबने से लखनऊ के एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथी को स्थानीय मल्लाहों ने बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव क कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनऊ निवासी तीन दोस्त शुभम कुमार गुप्ता (22), धर्मेंद्र विश्वकर्मा (27) और  राकेश साहू (27) दर्शन-पूजन के लिए शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे थे।

विज्ञापन


शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ धाम जाने से पहले गंगा स्नान के लिए अहिल्याबाई घाट पहुंचे। शुभम और धर्मेंद्र स्नान करने लगे जबकि  राकेश घाट की सीढ़ियों पर बैठकर सामान की निगरानी कर रहा था। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से शुभम और धर्मेंद्र डूबने लगे। 
विज्ञापन


दोनों दोस्तो को डूबता देखकर राकेश ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोर अजय साहनी और शनि साहनी तुरंत पानी में कूद पड़े। धर्मेंद्र विश्वकर्मा को तो बचा लिया गया लेकिन शुभम गुप्ता को नहीं बचाया जा सका। मौके पर सूचना मिलते ही दशाश्वमेध चौकी प्रभारी दिलेश सरोज अपने हमराहियों के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक लखनऊ में ही आलम बाग के आईटीआई स्कूल में पढ़ता था।  पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। परिजन के आने के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed