फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lucknow meeting will decide metro train run in varanasi

बनारस में मेट्रो चलाने को लेकर लखनऊ में होगा मंथन

Sun, 03 Jun 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 03 Jun 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Lucknow meeting will decide metro train run in varanasi
मेट्रो
काशी में मेट्रो चलाने के लिए कवायद तेज हो गई है। इस बाबत एक ओर जहां राइट्स की टीम अपनी सर्वे रिपोर्ट तैयार करने में जुटी हुई है वहीं वीडीए भी राइट्स को पत्र लिखकर जल्द इस कार्य को पूरा करने को कहा है। इस बाबत लखनऊ में होने वाली बैठक में राइट्स को अपने प्लान का प्रेजेंटेशन देना है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


काशी में मेट्रो चलाने के लिए पहली बार जो सर्वे हुआ था, उसमें खर्च ज्यादा व आमदनी कम दिख रही थी। इसको लेकर वीडीए ने फिर से राइट्स को करीब 81 लाख रुपये देकर दोबारा अधिक से अधिक सुविधा युक्त वह कम खर्च वाला प्लान बनाने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद राइट्स ने दोबारा शहर के यातायात की वास्तविक स्थिति, किस क्षेत्र में सबसे अधिक आवागमन। किस मार्ग पर अधिक फायदा, आवागमन मार्गों पर मेट्रो ऊपरी पुल बनाकर या फिर अंडर ग्राउंड चलाया जाए इसका सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मोबिलिटी प्लान को तैयार करने के बाद राइट्स ने वीडियो बनाकर वीडीए को भेजा। इसी रिपोर्ट पर वीडीए उपाध्यक्ष ने राइट्स को मोबिलिटी प्लान का प्रेजेंटेशन लखनऊ में दिखाने का कहा है। इसके बाद आगे की पूरी रूपरेखा तय की जाएगी। 

बता दें कि मेट्रो की पहली रिपोर्ट में पहला कॉरिडोर बीएचयू से भेल तक 19.3 किमी जबकि दूसरा कॉरीडोर बेनियाबाग से सारनाथ का 9.9 किमी था। जिसमें पहले कॉरीडोर की लागत 8418 और दूसरे कॉरीडोर की लागत 3838 करोड़ थी। लेकिन अधिक खर्चीला होने के चलते ही इसे प्रोजेक्ट को निरस्त करके दूसरा प्लान बनाया जा रहा है। 


वीडीए के उपाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन के लिए राइटस को पत्र लिखा गया है। यह प्रेजेंटेशन लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों को दिखाया जाएगा। इसके बाद आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed