फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lucknow encounter: girdhari father allegation on police for murder his son

गिरधारी एनकाउंटर: पिता ने कहा- पुलिस ने मेरे बेटे की हत्या की

Mon, 15 Feb 2021 12:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Feb 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
Lucknow encounter: girdhari father allegation on police for murder his son
पिता, और गिरधारी। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में मुठभेड़ में मारे गए डी-11 गिरोह के शार्प शूटर गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ कन्हैया उर्फ डॉक्टर के पिता लखनपुर निवासी टग्गर विश्वकर्मा ने 'अमर उजाला' से कहा कि पुलिस ने उसके बेटे की हत्या की है। गिरधारी के भाई राकेश और संजय ने भी पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पिता और भाइयों ने बताया कि उन्हें पहले से ही गिरधारी की हत्या की शंका थी। इसलिए उन्होंने बीती आठ फरवरी को वाराणसी के सीजीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर उसकी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


वाराणसी के चोलापुर थाना के लखनपुर निवासी गिरधारी के भाई संजय विश्वकर्मा ने बताया कि उसने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई की जान को पुलिस से खतरा बताया था। उसने अदालत से अनुरोध किया था कि गिरधारी को उत्तर प्रदेश में पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस अपनी अभिरक्षा में लेकर आए। उत्तर प्रदेश पुलिस पर भरोसा नहीं था और जिस बात का डर था वैसा ही हुआ भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गिरधारी के पिता ने कहा कि पुलिस ने हमें हमारे बेटे के मारे जाने की सूचना नहीं दी। मीडिया के माध्यम से पता लगा कि लखनऊ में मेरे बेटे की हत्या की गई है। अगर वह अपराधी था तो पुलिस निर्धारित विधिक प्रक्रिया का पालन करती। अदालत का जो भी आदेश होता वह सभी को मंजूर होता।

उधर, गिरधारी के लखनऊ में मारे जाने की सूचना लखनपुर के ग्रामीणों को मिली तो लोगों की भीड़ उसके घर इकट्ठा हो गई थी। गिरधारी को लेकर ग्रामीणों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोगों का कहना था कि वह शुरू से ही मनबढ़ किस्म का था और फिर कई वर्षों से वह दिखाई ही नहीं दिया। समाचार पत्रों के माध्यम से ही पता लगता था कि उसने फिर कोई अपराध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed