{"_id":"6737b0300a76cbd42507f17b","slug":"lucknow-chhapra-vande-bharat-special-two-hours-late-varanasi-news-c-20-vns1056-792050-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल दो घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल दो घंटे लेट
विज्ञापन
लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल दो घंटे लेट
वाराणसी। स्पेशल ट्रेनों में 02270 लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल की भी रफ्तार कुंद हो गई है। शुक्रवार को निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। शाम 6.20 की ट्रेन रात 8.20 बजे आई। इसे लेकर यात्री गौरव राज पांडेय ने एक्स पर रेलवे बोर्ड से शिकायत की। 12238 बेगमपुरा 1.45 मिनट की देरी से दोपहर 2.15 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची। 12876 नीलांचल एक्सप्रेस 1.30 घंटे की देरी से पहुंची। यात्री प्रभंजन कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रेन में पानी नहीं था और वाशरूम में गंदगी है। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पार्सल के बंडल से यात्रियों को हुई परेशानी
कैंट स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या छह पर बेतरतीब तरीके से रखे गए पार्सल से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के बाद भी पार्सल को व्यवस्थित नहीं किया गया। लिहाजा, यात्रियों के पैर में पार्सल के बंडल फंसते रहे। ट्रेन में सवार होने के दौरान यात्री ज्यादा परेशान हुए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कैंट पर उमड़ी भीड़, सतर्क रही आरपीएफ और जीआरपी
देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा होने से शुक्रवार को कैंट स्टेशन पर काफी भीड़ उमड़ी। सभी प्लेटफाॅर्म, एफओबी और यात्री हाल सुबह से रात तक फुल रहे। कंट्रोल रूम से भीड़ की निगरानी होती रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव और जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह की टीम के साथ निरीक्षण करते रहे। सर्कुलेटिंग एरिया भी वाहनों की अधिक आवाजाही से पार्किंग फुल हो गए। पूछताछ काउंटर और करेंट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ रही।