{"_id":"58deaf214f1c1b1b4063dc17","slug":"lucknow-ask-quiestion-to-varanasi-for-so-called-cm-yogi-procession","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सीएम योगी और उनके ब्लैक कैट कमांडो' पर वाराणसी प्रशासन से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सीएम योगी और उनके ब्लैक कैट कमांडो' पर वाराणसी प्रशासन से जवाब तलब
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
झूलेलाल जयंती पर निकली थी झांकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलेलाल जयंती पर 29 मार्च को वाराणसी के अमर नगर से निकली झांकी को लेकर जिले के पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से लखनऊ स्तर से जवाब तलब किया गया है।
दरअसल, इस झांकी में शामिल एक चार पहिया वाहन में सीएम महंत आदित्यनाथ योगी की वेशभूषा में उनके जैसे दिखने वाला युवक बैठा था। चार पहिया वाहन के चौतरफा ब्लैक कैंट कमांडो जैसे कपड़े पहन कर लोग पैदल चल रहे थे। इसके साथ ही उक्त वाहन पर नीली और लाल बत्ती लगी हुई थी।
इसकी वीडियो क्लिप वायरल हुई तो लखनऊ से लेकर वाराणसी तक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
गौरतलब है कि झांकियाें और पंडालों का स्वरूप हाल में हुई बड़ी घटनाओं और प्रेरणादायी व्यक्तियों से प्रभावित रहता है।
ऐसे में इसी महीने महंत आदित्यनाथ योगी सूबे के मुख्यमंत्री चुने गए तो उनसे प्रभावित लोगों ने उन्हें समर्पित की हुई झांकी निकाली।
मगर, चूक यह हो गई कि उक्त वाहन पर लाल और नीली बत्ती भी लगी हुई थी जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने चालान किया।

मामले की जांच जारी है
झूलेलाल जयंती पर निकली थी झांकी
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया झांकी निकालने के पीछे ऐसी कोई गलत मंशा नजर नहीं आई। वाहन में नीली और लाल बत्ती लगी थी, यह गलत था इसलिए चालान किया गया है। मामले की जांच जारी है, यदि कोई गलत बात सामने आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।