फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LPG Crisis Commercial Cylinder Prices Hiked 5255 Consumers in varanasi Affected Apprehensions Loom

LPG Crisis: कमर्शियल सिलिंडर के बढ़े दाम, जिले के 5255 उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर; इस बात की आशंका

Sat, 02 May 2026 04:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 02 May 2026 04:02 PM IST
सार

Commercial LPG Price Hike: कमर्शियल सिलिंडर का दाम बढ़ जाने से दुकानदारों को काफी दिक्कतें होंगी। इसका असर पर दाम पर भी बढ़ेगा। खान-पानी की चीजें भी महंगी होंगी। इसके खिलाफ नाराजगी भी व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
LPG Crisis Commercial Cylinder Prices Hiked 5255 Consumers in varanasi Affected Apprehensions Loom
वाराणसी में सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद सपाजनों ने किया हवन-पूजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी जिले में शुक्रवार से कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसकी कीमत बढ़कर 3071.50 रुपये हो गई है। वहीं 5 किलो वाला छोटू सिलिंडर भी 261 रुपये महंगा हुआ है। इसकी कीमत 549 रुपये से बढ़कर 810.50 रुपये हो गई है।

विज्ञापन


एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल और प्रवक्ता देवांश मनीष चौबे ने बताया कि कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से जिले के 5255 उपभोक्ताओं की जेब पर प्रभाव पड़ेगा। इससे शहर के स्ट्रीट फुड वेंडर्स, खान-पान के स्टालों पर सामान महंगे होने की आशंका है। इसके अलावा रेस्टोरेंट व अन्य उद्योगों के लिए अब लागत को नियंत्रित करना कठिन होगा। 
विज्ञापन


इससे उपभोक्ताओं को थाली महंगी पड़ सकती है। लोगों का कहना है कि अभी रसोई गैस की किल्लत दूर ही नहीं हुई थी। इसी बीच कॅमर्शिअल के भी दाम बढ़ गए। इससे रोजगार पर भी संकट उत्पन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाम में हुई बढ़ोतरी का विरोध, किया हवन
मजदूर दिवस पर सरकार की ओर से कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में वृद्धि का विरोध किया गया। शुक्रवार को मौनी बाबा मंदिर परिसर में हवन-पूजन कर विरोध दर्ज कराया गया। नेतृत्व बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने किया। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र सरकार ने जनता से कई वादे किए थे।

वर्तमान में बढ़ती महंगाई, खासकर रसोई गैस के दामों में वृद्धि, आम जनता और मजदूर वर्ग के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। हवन-पूजन से भोलेनाथ से प्रार्थना की गई कि देश के प्रधानमंत्री को उनके पुराने वादों की याद दिलाएं। इस दौरान पप्पू यादव, राधेश्याम यादव ने महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। 

गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं का हंगामा
चिरईगांव। गौरा कलां में सुमन भारत गैस एजेंसी पर शुक्रवार को पर्ची देने में पक्षपात का आरोप लगाते हुए काउंटर पर जमकर हंगामा किया। ग्राम पंचायत गौरा कला के बनवारी, रुस्तमपुर के कन्हैया, संदहां के गौतम, सलारपुर की आरती गुप्ता, लेढ़ूपुर के जस्तगीर अहमद, बर्थरा कला के अनिल ने बताया कि 45 दिन बाद बुकिंग संबंधी ओटीपी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचे। 

लाइन में खड़ा कर नंबर की पर्ची दी जाने लगी। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को नियम के विपरीत पर्ची दी जा रही थी। इसको देखकर धूप में लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed