फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lovers reached police station and requested police to marry us in jaunpur

थाने पहुंचे प्रेमी युगल और पुलिस से करने लगे फरियाद....

Fri, 17 Jan 2020 04:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Jan 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Lovers reached police station and requested police to marry us in jaunpur
प्रेमी

कहीं आ ना जाए उनसे बिछड़ जाने का ख्वाब, इस ख्याल के डर से हम रातों को सोते नहीं अटूट प्रेम की कुछ ऐसी की दास्तां हैं मछलीशहर के प्रेमी युगल की। अलग-अलग गांव के यह युगल एक-दूजे का होने को बेताब हैं, मगर समाज की बंदिशें और घरवालों की असहमति उन्हें एक होने नहीं दे रही। लिहाजा दोनों घर से भागकर थाने पहुंच गए। पुलिस से मिलकर शादी कराने की गुहार लगाई।  खुद के बालिग होने का हवाला देते हुए दोनों ने कहा कि अगर वह एक न हुए तो बिछड़कर जी भी नहीं पाएंगे। फिलहाल दोनों को काफी समझा-बुझाकर पुलिस ने उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के लड़के का एक अन्य गांव की लड़की संग काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। घर वालों को उनकी हरकतों का अहसास हुआ तो बंदिशें लगा दी। शादी तो दूर मिलना-जुलना भी प्रतिबंधित हो गया। विवश होकर दोनों गुरुवार की शाम घरवालों को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


संयोग से यूपी-112 की टीम ने उन्हें बदलापुर थाना क्षेत्र में पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उन्हें मछलीशहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। थाने में पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की तो वह एक-दूसरे संग प्रेम की बात करते हुए शादी कराने की गुहार लगाने लगे। प्रेमी युगल का कहना था कि दोनों बालिग हैं, लेकिन अलग-अलग जाति का होने के कारण उनकी शादी के लिए घरवाले सहमत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। अगर शादी नहीं हुई तो हम अलग नहीं रह पाएंगे। पुलिस ने उनके घरवालों को बुलाया। जिद के आगे लड़की के घरवाले तो राजी हो गए, मगर लड़के वाले तैयार नहीं हो रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों को घरवालों के साथ भेज दिया। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि दोनों कल रात में आए थे, मगर आपसी सहमति बनने के बाद चले गए। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed