{"_id":"5b7fe55542c79246344b291b","slug":"loveratri-starcast-will-see-ganga-aarti-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी की गंगा आरती देखेंगे 'लवरात्रि' के कलाकार, लजीज खाने का उठाएंगे लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की गंगा आरती देखेंगे 'लवरात्रि' के कलाकार, लजीज खाने का उठाएंगे लुत्फ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
आयुष शर्मा और वरीना हुसैन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'लवरात्रि' काफी सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म रिलीज होने से पहले दोनों प्रमुख कलाकार आयुष शर्मा और अभिनेत्री वरीना हुसैन फिल्म के प्रचार में व्यस्त है और शहर-शहर जा कर प्रचार कर रहे हैं।
प्रचार के लिए आयुष शर्मा और वरीना हुसैन इस सप्ताह के आखिर तक बनारस आएंगे। इसके बाद दोनों स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनके साथ गुफ्तगू करेंगे। आयुष शर्मा और वरीना हुसैन बनारस के एक कॉलेज में छात्रों के बीच फिल्म का नया गाना लॉन्च करेंगे और छात्रों के साथ मस्ती करेंगे।
इसके साथ ही दोनों कलाकार बनारस के लजीज खाने का लुत्फ भी उठाएंगे। काशी की गंगा घाट पर होने वाली आरती में आयुष और वरीना शाम में हिस्सा लेंगे और अपनी फिल्म की सफलता के लिए गंगा मैया से आशीर्वाद लेंगे।

अक्टूबर में रिलीज होगी फिल्म
लवरात्रि पोस्टर
बता दें कि लवरात्रि नीरेन भट्ट ने लिखी है और वही इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी है। फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।
फिल्म में आयुष और वरीना की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है और इनकी उम्दा केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया है, ऐसे में सबकी नजरें अब फिल्म की रिलीज पर टिकी है। फिल्म की कहानी आयुष और वरीना की प्रेम कहानी के इर्दगिर्द घूमती हुई नजर आएगी।
फिल्म में गरबा कहानी का एक अनिवार्य हिस्सा है इसलिए आयुष और वरीना को गरबा सीखने के लिए कठिन प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा था। आयुष और वरीना अक्सर गरबा अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करते आए हैं।