फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lover's husband with murder

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Wed, 13 Jul 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 13 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अजय पटेल (26) की हत्या कर दी। पत्नी ने पति के हाथ-पैर बांध दिए तो प्रेमी ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार की भोर करीब तीन बजे यह घटना शिवपुर थाना क्षेत्र के चमांव कोईरान बस्ती में हुई। थानाध्यक्ष तारावती ने दबिश डालकर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



लोहता के टड़ियां निवासी अजय पटेल की शादी करीब दो साल पूर्व शिवपुर के चमांव निवासी राजेंद्र पटेल की पुत्री नंदिनी से हुई थी। अजय सूरत स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब पंद्रह दिनों पूर्व ही वह लोहता आया था। सप्ताह भर पूर्व वह पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया। उसे भनक लग गई थी कि उसकी पत्नी का उसके मकान में रहने वाले रवि वर्मा से प्रेम प्रसंग है। वह पत्नी की विदाई कराना चाहता था लेकिन पत्नी मायके से आने को तैयार नहीं थी। इसी बीच राजेंद्र ने रवि को अपने घर से निकाल दिया। सोमवार की रात अजय चमांव स्थित ससुराल में ही था। अपनी पत्नी नंदिनी और सात माह के बच्चे के साथ वह कमरे में सोया था।
विज्ञापन



भोर में करीब तीन बजे एक टेलीकॉम कंपनी में बोलेरो चलाने वाला रवि अपनी प्रेमिका नंदिनी के घर पहुंचा। नंदिनी ने दरवाजा खोलकर उसे अंदर बुला दिया। उसने गहरी नींद में सोये अजय के हाथ-पैर बांध दिए और रवि ने चाकू से गला रेत दिया। उसके बाद रवि मौके से भाग निकला। इसके बाद नंदिनी ने शोर मचाना शुरू किया।  कुछ ही देर में घर-परिवार और आसपास के लोग जुट गए। नंदिनी ने लोगों को बताया कि एक नकाबपोश युवक गला रेतकर भाग गया है। हालांकि पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरी कहानी बयां कर दी। कुछ देर बाद ही नंदिनी के अलावा रवि वर्मा को भी पुलिस ने शिवपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सीओ कैंट राजकमार यादव ने बताया कि रवि वर्मा और नंदिनी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed