{"_id":"5a2a89d74f1c1bbd208b5781","slug":"lover-murder-in-azamgarh-when-he-came-to-meet-his-girlfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" आजमगढ़ में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को मारी गोली, नहर में फेंकी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को मारी गोली, नहर में फेंकी लाश
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 09 Dec 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
जेब से मिले कागजात के आधार पर हुई पहचान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ के एक गांव में गुरुवार की रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक युवक को प्रेम करने की सजा मौत के रूप में मिली है। गलती उसकी सिर्फ इतनी थी कि वह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था।
आजमगढ़ की लड़की और गोरखपुर निवासी लड़के के बीच प्रेम ऐसा परवान चढ़ा कि लड़का प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। जब प्रेमिका के परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो प्रेमी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दी। लाश को नहर में जाकर फेंक दिया। घटना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासगांव की है।
शुक्रवार सुबह नहर में पड़े एक युवक को शव को ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी मच गई। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर जिस कार द्वारा मृतक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था वह सड़क किनारे खाई से बरामद की गई।
विज्ञापन
मृत युवक गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र का उंचगांव निवासी बताया गया है। युवक की पहचान उसके पास मिली आईडी कार्ड से हुई। लाश एमए के छात्र विभांशु प्रताप पांडेय की थी। घटना के संबंध में छात्र के बड़े भाई अधिवक्ता घनश्याम पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बांसगांव के प्रधान सहित 11 लोगों को आरोपित किया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। उंचगांव निवासी विभांशु प्रताप पांडेय (27) पुत्र रमाशंकर सात भाइयों में छोटा था। वह बाबू शिवपत्तर राय स्मारक कॉलेज सगड़ी से एमए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
विभांशु के बड़े भाई अधिवक्ता घनश्याम पांडेय के मुताबिक उनका छोटा भाई गुरुवार को बाइक लेकर घर से निकला था। उसने गोरखपुर के रहने वाले अपने मित्र दीपक सिंह के घर बाइक खड़ी कर दी और दीपक की स्विफ्ट डिजायर कार लेकर कहीं चला गया।

तो क्या हत्या की पीछे प्रेमिका का भी है हाथ?
जेब से मिले कागजात के आधार पर हुई पहचान
- फोटो : अमर उजाला
घनश्याम पांडेय का आरोप है कि विभांशु बांसगांव निवासी रुचि राय से प्रेम करता था। उसके बुलाने पर मिलने चला गया। रुचि और उसके घरवालों ने साजिश के तहत विभांशु की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश भदाव गांव में स्थित सरकारी स्कूल के पास नहर के माइनर में फेंक दी, जबकि कार घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क के किनारे खेत में फंसी मिली।
शुक्रवार की सुबह लाश देखने के बाद लोगों ने बिलरियागंज थाने पर सूचना दी। पुलिस के जरिए विभांशु के घरवालों को घटना की जानकारी हुई। घटना के संबंध में घनश्याम पांडेय ने तहरीर देकर बांसगांव निवासी रुचि पुत्री अरविंद, इसी गांव के प्रधान श्यामनरायन राय, सत्यम राय को नामजद और आठ अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।
सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। एमए के छात्र विभांशू प्रताप पांडेय की हत्या कर लाश फेकने की सूचना पर सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह, एसओ बिलरियागंज विजय प्रताप यादव मौके पर पहुंचे।
पुलिस मौका मुआयना के बाद सुराग लगाने के लिए फारेंसिक टीम और खोजी कुत्ता बुलाकर जांच पड़ताल करवाई। हालांकि पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
पूर्व में भी लड़की के घर पकड़ा गया था विभांशु
ग्राम प्रधान सहित 11 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के बेलीपार थाने के उंचगांव निवासी विभांशू प्रताप पांडेय की हत्या के बाद शुरू हुई जांच पड़ताल में एक-एक करके सारी बातें खुलकर पुलिस के सामने आ रही हैं।
एसओ बिलरियागंज विजय प्रताप यादव ने बताया कि इससे पूर्व 29 सितंबर को भी विभांशु जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बांसगांव निवासी प्रेमिका रुचि से मिलने के लिए आया था। इस दौरान घर वालों ने देख लिया और उसे पकड़कर उसकी पिटाई की थी।
हालांकि रुचि के परिवारवालों ने इस तथ्य को छिपा दिया। ग्राम प्रधान श्यामनरायन राय ने पुलिस को बताया कि विभांशु उसकी हत्या करने आया था। जीयनपुर थाने की पुलिस ने विभांशू के विरुद्ध कार्रवाई की थी।

कार खेत में फंसने से हुई परेशानी
विभांशू प्रताप इसी कार से आया था
- फोटो : अमर उजाला
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भदाव गांव के माइनर में शुक्रवार की सुबह गोली मारकर की गई छात्र विभांशू प्रताप पांडेय की हत्या और घटनास्थल से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में फंसी हुई उसकी कार की स्थिति से पुलिस ने घटना का अनुमान लगा लिया।
एसओ बिलरियागंज विजय प्रताप यादव ने बताया कि कार की डिक्की में उल्टी और खून के धब्बे पड़े हैं। कार में लेडीज चप्पल पड़ी मिली। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा कि बदमाश हत्या कहीं और कर लाश को ठिकाने लगाने ले जा रहे थे।
लेकिन कार खेत में फंस जाने की वजह से वे दूर भाग नहीं सके और नहर के माइनर में उसकी लाश फेंककर फरार हो गए। घटनाक्रम से लग रहा कि हत्यारोपी विभांशू को जानने वाले और करीबी हैं।