फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lover couple married in police station

प्रेमी युगल की शादी थाना में शादी

Sun, 21 Jun 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lover couple married in police station
मरदह(गाजीपुर)। एक प्रेमिका ने थाना में प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की तहरीर दी। पुलिस की पहल पर थाना क्षेत्र के स्थानीय रविदास मंदिर में रविवार को प्रेमी युगल रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन

मरदह क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शादी मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। व्यक्ति के भाई का ससुराल में आना-जाना था। इसी बीच उसे भाई की साली से प्रेम हो गया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गया। इसकी जानकारी दोनों के परिवारों को हुई तो लड़की पक्ष के लोग लड़का के परिजनों पर शादी का दबाव बनाने लगे। इस पर लड़का के परिवार के लोग शादी से मुकर गए। इससे नाराज प्रेमिका अपनी बहन और मां के साथ थाना पहुंची और प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाना पर बुलाया। उन्हें समझाया-बुझाया। इस पर दोनों परिवारों में सहमति बनी। थाना से कुछ दूरी पर स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में रीति-रिवाज से प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed