{"_id":"5cb950c7bdec2214560137dd","slug":"love-couples-eat-poison-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घरवालों ने एक-दूसरे से मिलने के लिए किया मना, प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवालों ने एक-दूसरे से मिलने के लिए किया मना, प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम
Fri, 19 Apr 2019 10:53 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक प्रेमी युगल के जहर खाने का मामला सामने आया है। जिसमें प्रेमी की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार गौतम (19) का एक किशोरी से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कृष्ण कुमार के परिवार वाले उसे किशोरी के घर जाने से रोकते थे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर वह किशोरी के घर पहुंचा और कमरे में एक साथ दोनों ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब दोनों तड़पते हुए चीखने लगे तो उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों की हालत गंभीर होती गई। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां डॉक्टरों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस दोनों के परिवार वालों को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है।